तो क्या 'चेहरे’ से निकाली गई रिया चक्रवर्ती, पोस्टर में मेकर्स ने नहीं दिखाया एक्ट्रेस का चेहरा
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम होने वाली ही नहीं हैं। सुशांत सिंह की मौत के बाद जेल की हवा खाकर रिहा हो चुकी रिया चक्रवर्ती की आने वाली फिल्म चेहरे इन दिनों चर्चा में हैं। मेकर्स ने चेहरे' का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है।पोस्टर टीजर रिलीज में फिल्म कब रिलीज होगी इसका खुलासा किया गया है। लेकिन इस टीजर को रिलीज का ट्वीट करते हुए मेकर्स ने रिया चक्रवर्ती को टैग नहीं किया है।जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही है कि रिया चक्रवर्ती को इस फिल्म से निकाल दिया गया है।

चेहरे मूवी टीजर रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने नहीं किया एक्ट्रेस को टैग
मेकर्स ने ट्वीट कर फैन्स को यह जानकारी दी लेकिन इस ट्टीट को रिया चक्रवर्ती से टैग नहीं किया। इमरान हाशमी ने ये ट्वीट किया है। मेकर्स ने जो पोस्टर रिलीज किया है उसमें रिया चक्रवर्ती को हटाकर क्रिस्टल डिसूजा को दिखाया गया है।

पोस्टर हुआ रिलीज, लेकिन मेकर्स ने नहीं दिखाया रिया चक्रवर्ती का चेहरा
गौरतलब है कि फिल्म का टीजर 11 मार्च को रिलीज होने वाला है और फिल्म 30 अप्रैल, 2021 में को रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा हाशमी के कृति खरबंदा, रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, रघुवीर यादव और अनु कपूर हैं जो जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे। रूमी जाफ़री ने फिल्म का निर्देशन किया है। चेहरे फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने साथ मिलकर किया है।
चेहरे में अमिताभ बच्चन इस किरदार में आएंगे नजर
आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म चेहरे मिस्ट्री थ्रिलर मूवी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एडवोकेट के किरदार में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन इस फिल्म से पहले फिल्म 'बदला' में भी वकील का किरदार निभा चुके हैं। वहीं, इमरान हाशमी बिजनेस मैन के किरदार में दिखने वाले हैं। इस फिल्म से हाशमी-अमिताभ के कई अलग-अलग लुक वाली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications