ड्रग्स मामला: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को NDPS कोर्ट ने दी जमानत
मुंबई। सुशांत राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को मुंबई की स्पेशल NDPS कोर्ट ने जमानत दे दी है। गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। हालांकि रिया को तो कुछ वक्त पहले जमानत मिल गई थी, लेकिन शौविक अभी तक जेल में थे।

बता दें कि ड्रग चैट केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत सहित कई कथित ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा इस केस में एनसीबी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत से भी पूछताछ की थी।












Click it and Unblock the Notifications