सुशांत की मौत के बाद रिया ने कई बार बांद्रा DCP को किया फोन, कॉल रिकार्ड ने खोल दी पोल

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस में महीने भर बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब ये केस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के आसपास घूम रहा है। रिया के अलावा उनके परिवार के कई लोग शक के घेरे में हैं। अब जब मामले में जांच आगे बढ़ रही है तो मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में रिया की कॉल डिटेल सामने आई थी, जिसमें एक नाम ऐसा था जिसको लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Rhea Chakraborty की Call detail से हुआ बड़ा खुलासा | Bandra DCP | वनइंडिया हिंदी
    डीसीपी अभिषेक को कई बार किया कॉल

    डीसीपी अभिषेक को कई बार किया कॉल

    रिया की कॉल डिटेल के मुताबिक सुशांत की मौत के बाद वो बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के संपर्क में थीं। रिया ने 21 जून को बांद्रा डीसीपी से 28 सेकेंड तक बात की। इसके बाद 22 जून को रिया ने उन्हें मैसेज किया। जिस पर डीसीपी ने खुद रिया को फोन किया और उनसे 29 सेकेंड बात की। बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहा। इसके एक हफ्ते बाद डीसीपी ने फिर रिया को फोन किया और 66 सेकेंड बात की। रिया और डीसीपी की आखिरी बात 18 जुलाई को हुई थी। उस दौरान रिया ने ही फोन किया था।

    मुंबई पुलिस की सफाई

    मुंबई पुलिस की सफाई

    सुशांत केस में एफआईआर दर्ज न करने और बिना जांच मामले को सुसाइड बताने पर मुंबई पुलिस पहले ही सवालों के घेरे में थी। अब रिया के साथ डीसीपी की बातचीत ने विवाद और बढ़ा दिया। कॉल डिटेल मीडिया के पास आते ही मुंबई पुलिस भी सक्रिय हुई और मामले में सफाई दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक बयान दर्ज करवाने के लिए रिया को बांद्रा पुलिस स्टेशन की जगह सांताक्रूज बुलाया गया था, इसलिए डीसीपी ने रिया को कॉल किया। मुंबई पुलिस के मुताबिक ये कॉल पूरी तरह से जांच से संबंधित थी। इसका निजी स्तर पर कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन एक सवाल अभी भी लोगों के मन में है कि आखिर डीसीपी और रिया में इतनी बार क्या बात हुई।

    सुशांत रिया में नहीं हुई कोई बात

    सुशांत रिया में नहीं हुई कोई बात

    सुशांत सिंह राजपूत का भी कॉल रिकॉर्ड सामने आया, जो 8 से 14 जून के बीच का है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस एक हफ्ते की कॉल रिकॉर्ड में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम नहीं है। वहीं सुशांत के शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से उनकी मौत को लेकर सस्पेंस अभी बना हुआ है। इस मामले में अब तक शक की सुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर टिकी हुई है, वो काफी समय से सुशांत के साथ लिवइन में रह रहीं थी।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+