NCB की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स को लेकर ये आरोप स्वीकार किए, रिमांड कॉपी में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में जिस तरह से ड्रग्स रैकेट की बात सामने आई, उसके बाद एनसीबी की टीम लगातार इस पूरे मामलों में एक-एक करके कई लोगों से पूछताछ कर रही है और कई लोगों को इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। आज एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी ने इस कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की 14 दिन हिरासत की मांग की है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की ओर से जो रिमांड कॉपी तैयार की गई है, उसमे कई अहम जानकारी सामने आई है।
Recommended Video

रिया ने माना, मंगाती थीं ड्रग्स
रिया की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की ओर से जो रिमांड कॉपी तैयार की गई है, उसमे साफ किया गया है कि रिया ने पूछताछ के दौरान यह नहीं स्वीकार किया है कि उसने ड्रग्स ली है। हालांकि रिया ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया कराने का काम करती थीं और वह इसके लिए पैसा भी देती थीं। रिमांड कॉपी में कहा गया है कि रिया शौविक, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स मुहैया कराने के लिए निर्देश देती थीं और वह इसके लिए पैसा भी देती थीं।

भाई-बहन ने स्वीकार किया आरोप
रिमांड कॉपी के अनुसार रिया के भाई ने शौविक ने इस बात को स्वीकार किया है कि ड्रग्स के लिए रिया पैसे देती थीं। यही नहीं सैमुअल मिरांडा ने स्वीकार किया है कि वह सुशांत और रिया के कहने पर ड्रग्स मुहैया कराता था। सैमुअल मिरांडा का कहना है कि रिया और सुशांत दोनों ही उसे ड्रग्स के लिए पैसे देते थे। दीपेश सावंत, शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा तीनों ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह ड्रग्स मुहैया कराते थे।

तीनों ही आरोपियों की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी
अहम बात यह है कि एनसीबी से पूछताछ के दौरान रिया ने माना है कि वह ड्रग्स मुहैया कराने में शामिल हैं, साथ ही पैसे के लेन देन में भी वह शामिल है। उन्होंने माना है कि शौविक, दीपेश और सैमुअल से वह ड्रग्स मंगाती थीं। रिमांड कॉपी के अनुसार शौविक, सैमुअल, दीपेश को आमने सामने बैठाकर पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है।

मेडिकल टेस्ट के बाद गिरफ्तार
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत में मामले में जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया जोकि निगेटिव आई थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी लगातार तीन दिन से पूछताछ कर रही थी। अरेस्ट मेमो तैयार हो जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications