'जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई है, मुसलमानों को 4% आरक्षण दिया है...', CM रेड्डी ने ओवैसी से मिलकर कहा

A. Revanth Reddy News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और AIMIM चीफ, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी इफ्तार पार्टी के दौरान मंच पर एक साथ दिखे। लाल बहादुर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि, कांग्रेस मुसलमानों के लिए 4 फीसदी आरक्षण की रक्षा करेगी।

सीएम रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। इस दौरान सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, ''मोदी (पीएम नरेंद्र मोदी) और शाह (गृह मंत्री अमित शाह) की इतनी हिम्मत नहीं है कि अल्पसंख्यकों को दिया 4 फीसदी आरक्षण तेलंगाना से हटा दें।''

A Revanth Reddy News

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा है कि, हमारे सरकार की जिम्मेदारी सेक्युलर सरकार चलाने की है। सभी को एक साथ लेकर चलने की है। जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई है, तब-तब हमने अल्पसंख्यकों के लिए 4 फीसदी आरक्षण दिया है। लोगों को लोन दिए हैं। माइनॉरिटी वेलफेयर के लिए कांग्रेस अच्छे प्रोग्राम लेकर आती रही है।

रेवंत रेड्डी बोले-'हिंदू-मुस्लिम, दोनों मेरी दो आंखों की तरह'

रेवंत रेड्डी ने कहा कि, 'कांग्रेस की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण की लड़ाई के लिए देश के बेस्ट वकील को नियुक्त किया था। मुसलमानों के हित की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा आगे रही है। ये हमारी जिम्मेदारी भी रही है। हिंदू हो या मुस्लिम, ये दोनों मेरी दो आंखों की तरह हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करती है। हमारी सरकार ने मोहम्मद शब्बीर अली को सरकार का सलाहकार बनाया है। इतना ही नहीं तेलंगाना लोक सेवा आयोग में भी अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व हमने सुनिश्चित किया है।'

असदुद्दीन ओवैसी बोले- 'हमें घरों को तोड़ने वालों के खिलाफ लड़ना होगा'

सीएम रेवंत रेड्डी को जवाब देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''सीएम साहब तेलंगाना में हमें नफरत पैदा करने वालों के खिलाफ मिलकर लड़ना है। घरों को तोड़ने वालों के खिलाफ हम सभी को एक साथ मिलकर लड़ना होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+