रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की गाजियाबाद में ईंट से पीट-पीटकर हत्या, रेस्टोरेंट के बाहर लोगों ने किया हमला

गाजियाबाद के लोनी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर मंगलवार देर रात एक 35 वर्षीय व्यक्ति की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अज्ञात लोगों द्वारा उसकी पिटाई करने का एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।

गाजियाबाद के लोनी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर मंगलवार देर रात एक 35 वर्षीय व्यक्ति की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अज्ञात लोगों द्वारा उसकी पिटाई करने का एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मृतक की पहचान लोनी निवासी अरुण सिंह और दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि वह अपने दो दोस्तों दीपक कुमार और संजय रावत के साथ रेस्तरां में था। मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे चार लोगों के एक ग्रुप ने अरुण सिंह पर हमला कर दिया।

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, रेस्टोरेंट के बाहर अज्ञात लोगों ने किया हमला

अरुण और उसके दोस्त रात के खाने के लिए रेस्तरां गए थे। इस बीच दूसरे ग्रुप को कुछ लोग कार में वहां आए। इसके बाद उनलोगों ने अरुण पर ईंट से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि दूसरे ग्रुप के लोगों ने उसे क्यों पीटने लगे। पुलिस ने कहा कि पार्किंग या किसी अन्य मामले को लेकर कहासुनी हुई, हम इसकी जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना का एक लाइव वीडियो कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने कैद कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ है और एक संदिग्ध उसे ईंटों से मार रहा है। मौके पर कई कारें भी देखी गईं। एक आरोपी ने भागने से पहले अरुण सिंह की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अरुण सिंह के परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसके दो दोस्तों के नाम भी बताए। हम पूरी तरह से जांच कर रहे हैं। दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Diwali 2022 Fireworks की वीडियो फर्जी निकली, दिल्ली में नहीं हुई ऐसी आतिशबाजी, Fact Check

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+