यूपी कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अनूप चंद्र पांडे बने चुनाव आयोग के कमिश्नर

नई दिल्ली,09 जून। उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडे को मंगलवार को देश का नया चुनाव कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इस बाबत केंद्र सरकार की ओर से एक गैजेट जारी करके जानकारी दी गई है कि अनूप चंद्र पांडे को चुनाव कमिश्नर नियुक्त किया जाता है और वह अभी से अपने कार्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि अनूप चंद्र पांडे 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अनूप चंद्र पांडे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं और उन्हें अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

Recommended Video

    UP कैडर के Retired IAS अनूप चंद्र पांडेय चुनाव आयुक्त नियुक्त, जानिए इन के बारे में | वनइंडिया हिंदी
    anoop chandra

    बता दें कि सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त समाप्त हो गया था, जिसके बाद यह पद खाली पड़ा था। जिसके बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। वहीं राजीव कुमार को भी चुनाव आयुक्त बनाया गया था। अनूप चंद्र पांडे का कार्यकाल फरवरी 2024 में समाप्त होगा, जब उनकी आयु 65 वर्ष हो जाएगी। अगले लोकसभा चुनाव का ऐलान मार्च 2024 में किया जा सकता है, ऐसे में माना जा रहा है कि राजीव कुमार की निगरानी में ही अगला लोकसभा चुनाव होगा।

    अनूप चंद्र पांडे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 जून 2018 में प्रदेश का मुख्य सचिव बाया था। आगामी उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के पास सभी अहम अधिकारी होंगे, जिनकी निगरानी में चुनाव कराए जाएंगे। इन सभी राज्यों में अगले साल चुनाव होना है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने ट्विटर पर अनूप चंद्र को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा देश के चुनाव आयोग का चुनाव आयुक्त नियुक्त होने पर आपको बधाई, मैं आपके सफल कार्यकाल की कामना करत हूं, आप देश के भरोसे पर खरे उतरें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+