Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत के 70 से 90 फीसदी लोगों में विटामिन डी की कमी, रिसर्च में खुलासा

नई दिल्ली। भारत में 70 से 90 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी पाई गई है। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। क्योंकि भारत जैसे देश में लोगों को बारहों महीने धूप नसीब होती है। ऐसे में लोगों में विटामिन डी की कमी निराशाजनक है। विटामिन डी की कमी से ग्रसित लोगों की स्थिति काफी हद तक टाइप 2 मधुमेह व उच्च रक्तचाप से जुड़ी हुई है।

research says that 70 to 90 percent of indians have lack of vitamin d

मुंबई स्थित शुश्रुशा हॉस्पिटल में डायबिटोलॉजिस्ट पी.जी तलवलकर ने इस अध्ययन की खोज करते हुए बताया है कि विटामिन डी की कमी वाले लोगों में खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा रहता है। जानकारी है कि भारत में 84 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी की कमी देखी गई है। इसके बाद उनके नवजात शिशुओं में भी यही कमी पाई गई है।

एडल्ट लोगों में विटामिन डी की कमी और लो बोन मास और मासपेशियों की कमजोरी से जुड़ी होती है। जिस कारण हड्डियों के विकार की समस्या देखने को मिलती है। दरअसल 1508 लोगों पर किए गए रिसर्च के अनुसार मुंबई में 88% व्यस्क लोगों में विटामिन डी की कमी देखी गई है। रिसचर्स ने यह भी बताया कि टाइप 2 डायबिटीज रोगियों में 84.2 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी थी। जबकि विटामिन डी की कमी वाले हाई ब्लडप्रेशर के 82.6 प्रतिशत मरीज थे। गौरतलब है कि भारत में विटामिन डी की कमी के कई कारण हैं। इसमें से एक है कि अधिकतर लोगों को सूरत की रौशनी से पर्याप्त संपर्क नहीं होता।

यह भी पढ़ें- 50 फीसदी पुलिसवालों की राय, मुसलमान होते हैं अपराधी- सर्वे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+