केंद्रीय सचिवालय की बिल्डिंग से 5 फुट लंबे काले सिर वाले सांप का रेस्क्यू, घुस गया था किराना के दुकान में

दिल्ली सचिवालय बिल्डिंग में केंद्रीय भंडार किराने की दुकान में एक काले सांप को पकड़ लिया गया। वन्यजीव एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने 5 फुट लंबे काले सिर वाले शाही सांप का रेस्क्यू किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को

दिल्ली सचिवालय बिल्डिंग में केंद्रीय भंडार किराने की दुकान में एक काले सांप को पकड़ लिया गया। वन्यजीव एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने 5 फुट लंबे काले सिर वाले शाही सांप का रेस्क्यू किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। सांप अभी एनजीओ की देखरेख में है और जल्द ही उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक फोटो

बताया गया कि सांप सीलबंद भुजिया पैकेटों के ढेर के पीछे शेल्फ पर छुपा हुआ था। कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को सतर्क किया, जिन्होंने वन्यजीव एसओएस से संपर्क किया। एनजीओ की बचाव टीम तेजी से सचिवालय भवन पहुंची और काले सिर वाले शाही सांप का पता लगाया। बयान में कहा गया है कि इसके बाद उसने लगभग पांच फुट लंबे सांप को सावधानी से निकाला और सुरक्षित रूप से एक बैग में घुसा लिया।

जहरीला नहीं था सांप

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि हम सचिवालय भवन के कर्मचारियों को इस स्थिति के प्रति सचेत करने और हमारी बचाव टीम के आने तक निगरानी रखने के लिए धन्यवाद देते हैं। डिप्टी डायरेक्टर-स्पेशल प्रोजेक्ट्स फॉर वाइल्डलाइफ एसओएस के वसीम अकरम ने कहा कि सांप हालांकि लंबा और डरावना दिखता है, लेकिन वास्तव में जहरीला नहीं है।

जानें इसकी प्रवत्ति में

काले सिर वाला शाही सांप एक अनुकूलनीय प्रजाति है और एक गैर-विषैले सरीसृप होने के कारण वे जहरीला नहीं होता है। यह प्रजाति आमतौर पर दिल्ली-एनसीआर में पाई जाती है और वे ज्यादातर कृन्तकों, छिपकलियों, पक्षियों और यहां तक ​​कि छोटे स्तनधारियों को भी खाते हैं।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh का यह समुदाय, जो बेटी को उपहार में देता है 21 जहरीले सांप, अजब है इसकी मान्यता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+