14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अर्नब गोस्वामी, महिला पुलिस अधिकारी से कथित रूप से मारपीट का भी आरोप

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अर्नब गोस्वामी,

नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के चीफ एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार की सुबह मुंबई पुलिस ने दो साल पुराने आत्महत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बुधवार को उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अर्नब गोस्वामी के वकील गौरव पार्कर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह हमारे लिए बड़ी जीत है। अर्नब को पुलिस हिरासत में नहीं रखा जाएगा उन्हें मजिस्ट्रेट की हिरासत दी गई है। एमसीआर (मजिस्ट्रियल कस्टडी रिमांड) पहले ही दिन गई है। हमने जमानत अर्जी दाखिल की है, कल (गुरुवार) को इसपर बहस होगी। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कई राजनीतिक पार्टियों और दिग्गज नेताओं ने अपना विरोध व्यक्त किया है। इस बीच अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। वहीं, अब मुंबई पुलिस ने अर्नब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ कथित रूप से महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट के आरोप में एक और FIR दर्ज की है।

Recommended Video

    Arnab Goswami को 14 दिन की Judicial Custody, खुदकुशी के लिए उकसाने का है आरोप | वनइंडिया हिंदी
    अर्नब पर महिला पुलिस से मारपीट का आरोप

    अर्नब पर महिला पुलिस से मारपीट का आरोप

    गौरतलब है कि बुधवार की सुबह मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस दौरान अर्नब को गिरफ्तार कर ले जाते मुंबई पुलिस के अधिकारियों का एक वीडियो भी सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद अर्नब ने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, मुंबई पुलिस ने भी अर्नब समेत उनके परिवार पर महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट का दावा किया है।

    इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

    इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

    अर्नब गोस्वामी और अन्य पर आरोप है कि जब आज (बुधवार) सुबह पुलिस उनके निवास स्थान पर पहुंची तो उन्होंने कथित तौर पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की। इस मामले में गोस्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (धमकी देना), 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना), 504 (शांति भंग करने के लिए उकसाने और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पुहंचाने से संबंधित अधिनियम के तहत एनएम जोशी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    शिवसेना ने क्या कहा?

    शिवसेना ने क्या कहा?

    अर्नब की गिरफ्तारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर पुलिस के पास किसी मामले में सबूत हैं तो वो आरोपी के खिलाफ एक्शन ले सकती है और इसमें कुछ भी गलत नहीं। आइए जानते हैं कि क्या है वो मामला, जिसमें आज मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने जिस मामले में अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया है, वो 2018 का है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने किया विरोध

    गृह मंत्री अमित शाह ने किया विरोध

    इस मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने आज एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का इस तरह दुरुपयोग एक व्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इस मामले ने हमें एक बार फिर से आपातकाल की याद दिला दी है। मीडिया की स्वतंत्रता पर इस हमले का विरोध किया जाना चाहिए और विरोध होगा।'

    यह भी पढ़ें: कंगना ने अर्नब गोस्वामी से की अपनी तुलना, Video शेयर कर बोलीं- पैंगुइन को गुस्सा क्यों आता है? कितने गले दबाओगे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+