रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार, फेक TRP का है आरोप
रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार, फेक TRP का है आरोप
मुंबई: Republic TV CEO Vikas Khanchandani Arrested: रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास खानचंदानी को फेक TRP केस में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने टीआरपी हेराफेरी मामले में केस दर्ज की थी। ये कार्रवाई उसी के तहत की गई है। फर्जी रेटिंग घोटाले में अब तक 12 लोगों की गरिफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले एक अन्य केस में रिपब्लिक टीवी के वरिष्ठ पत्रकार और चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की भी गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि उन्हें इश मामले में बेल मिल गई है।
Recommended Video

फेक टीआरपी केस में गिरफ्तार होने वाले विकास 13वें शख्स हैं। सेशन कोर्ट में पिछले हफ्ते रिपब्लिक टीवी की COO प्रिया मुखर्जी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें संबंधित थाने में हर हफ्ते रिपोर्ट करने को कहा है।
जानें क्या है पूरा मामला
फेक टीआरपी घोटाला अक्टूबर 2020 में उस वक्त सामने आया था, जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिए एक शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टीवी चैनल टीआरपी के नंबरों में हेराफेरी कर रहे हैं।
हंसा बार्क टीआरपी, घरों में दर्शकों के डाटा को रिकॉर्ड करता है। मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि इन घरों में से कुछ को रिपब्लिक टीवी और कुछ अन्य चैनलों को देखने के लिए अलग से पैसे दिए जा रहे थे। जिसके बारे में मुंबई पुलिस कमिश्चनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी थी। हालांकि रिपब्लिक टीवी ने इन आरोपों को गलत बताया है।












Click it and Unblock the Notifications