गणतंत्र दिवस की परेड में पड़ सकता है खलल, बारिश और ठिठुरन के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत पहले ही देशभर में ठंड का कहर जारी है। ऐसे में गणतंत्र दिवस पर मौसम का हाल कैसा रहेगा ये भी चिंता का विषय है। दरअसल इस दिन हर जगह कार्यक्रम होंगे ऐसे में मौसम काफी महत्व रखता है। मौसम विभाग के अनुसार गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी ते दिन हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में बारिश के बीच ही लोगों को गणतंत्र दिवस मनाना हो सकता है। बारिश के चलते इस दिन ठिठुरन भी बढ़ सकती है।

republic day will be cold as it may rain

हालांकि खबर है कि बारिश बहुत अधिक नहीं होनी है लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नार्थ ईस्ट अफ्गानिस्तान में सक्रिय है जिसके कारण पाकिस्तन के सेंट्रल पार्ट में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. बता दें कि दिल्ली एनसीआर में ठंड के चलते रैन बसेरे बुरी तरह से भरे हुए हैं। इसके अलावा कोहरे का कहर भी बरकरारा है। खबर है कि राजधानी पहुंचने वाली कुल 11 ट्रेने देरी से चल रही हैं।

बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली एन एनसीआर में ठंड कहर जारी है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो 27 जनवरी से दिल्ली का तापमान बढ़ेगा और ठंड कम होगा। शनिवार को दिल्ली का तापमान 25.9 डिग्री था, सोमवार को इसको 25 डिग्री के नजदीक रहने की उम्मीद है। 21 से 23 जनवरी के बीच भी बारिश होगी जो कि तापमान को कम करेगा। चंद्र ग्रहण की वजह से भी मौसम बदलेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड का कहर जारी, घने कोहरे के कारण 13 ट्रेनें लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+