Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस परेड में राहुल-खड़गे की सीट पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Republic Day 2026 Parade: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित इस भव्य समारोह में भारत की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।

इसके साथ ही वीआईपी दीर्घा में मौजूद सियासी हस्तियों ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। राहुल गांधी की दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में बैठने की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर "प्रोटोकॉल के उल्लंघन" और "अपमान" का आरोप लगाया है।

republic-day-2026-parade-rahul-gandhi

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी कर्तव्य पथ पर नजर आए। गणतंत्र दिवस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी मौजूद थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की गई तस्वीर में दोनों नेता तीसरी पंक्ति में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने इस बैठने की व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है।

Rahul Gandhi Attends Republic Day Parade: VIP दीर्घा में दिखें राहुल गांधी

समारोह के दौरान वीआईपी दीर्घा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी ने विशेष ध्यान खींचा। हमेशा की तरह सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी पूरी परेड को काफी बारीकी से देखते नजर आए। राहुल गांधी के पास ही केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बैठी थीं। अक्सर विदेशी दौरों को लेकर आलोचनाओं के घेरे में रहने वाले राहुल गांधी ने इस बार समारोह में शामिल होकर सबका ध्यान खिंचा। गौरतलब है कि पिछले स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी अनुपस्थिति को लेकर काफी विवाद हुआ था।

पिछली गैरमौजूदगी के बाद बदली तस्वीर

राहुल गांधी अक्सर संसद और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में अनुपस्थिति को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहते हैं। आलोचकों का कहना रहा है कि वे कई बार राष्ट्रीय कार्यक्रमों की बजाय विदेशी दौरों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस जैसे अहम अवसर पर उनकी मौजूदगी को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

देश के ये शीर्ष नेता भी रहें मौजूद

गणतंत्र दिवस समारोह में देश की सर्वोच्च संवैधानिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की भी मौजूदगी रही। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार के चीफ गेस्ट यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के प्रमुख एंटोनियो डिकोस्टा शामिल हुए।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई केंद्रीय मंत्री और विशिष्ट अतिथि भी समारोह में मौजूद रहे।

परेड के दौरान एक खास नजारा तब दिखा जब प्रधानमंत्री मोदी खड़े होकर विदेशी अतिथियों को हर झांकी और सैन्य टुकड़ी के बारे में विस्तार से समझाते दिखे। जब कर्तव्य पथ पर यूरोपीय संघ के नौसैनिकों की टुकड़ी ने कदमताल की, तो उर्सुला वेन डेर लेयेन के चेहरे पर गर्व की मुस्कान दिखाई दी।

महिला नेतृत्व का ऐतिहासिक क्षण

इस साल की परेड का एक ऐतिहासिक पल तब देखने को मिला जब सीआरपीएफ की सहायक कमांडेंट सिमरन बाला ने अर्धसैनिक बल की पुरुषों की टुकड़ी की मार्च-पास्ट की कमान संभाली। सिमरन बाला जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में जन्मी हैं। उन्होंने भारत के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की 147 जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व किया। यह दृश्य महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+