Republic Day 2026: पाकिस्तान, चीन और नेपाल में कब मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? चौंका देगा इतिहास
Republic Day 2026: हर साल 26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस मनाता है, जब देश ने अपना संविधान अपनाकर खुद को एक संप्रभु गणराज्य घोषित किया था। लेकिन भारत अकेला ऐसा देश नहीं है। उसके पड़ोसी देशों में भी अलग-अलग ऐतिहासिक परिस्थितियों में गणतंत्र की स्थापना हुई और उनके अपने रिपब्लिक डे हैं।
कहीं राजशाही का अंत हुआ, कहीं धर्म और राजनीति का मेल दिखा, तो कहीं क्रांति के बाद नया शासन तंत्र बना। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि, भारत जब गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटा है, तब उसके पड़ोसी देशों के रिपब्लिक डे कब और कैसे मनाया जाता है।

भारत: संविधान और गणतंत्र की तैयारी
भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1950 में संविधान लागू हुआ था। इस दिन की सबसे बड़ी पहचान नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड है, जहां भारत की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रदर्शन होता है। स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और राज्यों में भी विशेष कार्यक्रम होते हैं। भारत के लिए गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि 'जनता सर्वोच्च है' के सिद्धांत का उत्सव है।
Nepal Republic Day: राजा से जनता तक सत्ता का सफर
नेपाल में 28 मई को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, जब 2008 में शाह राजाओं के 240 वर्षों के शासन का अंत हुआ और नेपाल संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन केवल राजा हटने का प्रतीक नहीं, बल्कि सत्ता जनता के हाथ में आने और लोकतंत्र की स्थापना का प्रतीक है। नेपाल का वर्तमान संविधान 20 सितंबर 2015 को लागू हुआ, जिसने 2007 के अंतरिम संविधान की जगह ली और देश को स्थायी संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। गणतंत्र दिवस नेपाल का राष्ट्रीय अवकाश है और इस दिन देशभर में विभिन्न सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Republic Day Parade 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की परेड देख हिल जाएगा पाकिस्तान! क्या-क्या होगा नया?
China National Day: पीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना
चीन में 1 अक्टूबर को नेशनल डे मनाया जाता है, जो 1949 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना का दिन है। माओत्से तुंग के नेतृत्व में हुई क्रांति के बाद चीन ने खुद को गणराज्य घोषित किया। हालांकि चीन का शासन मॉडल भारत से अलग है, लेकिन 'रिपब्लिक' शब्द यहां भी सत्ता के पुराने ढांचे से बदलाव का प्रतीक है। इस दिन चीन में सैन्य परेड और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
ये भी पढे़ं: Republic Day Facts: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानिए इस ऐतिहासिक तारीख के पीछे की वजह
Pakistan Republic Day: अलग रास्ते, अलग गणतंत्र
पाकिस्तान में 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि 1956 में इसी दिन पहला संविधान लागू हुआ और देश इस्लामिक गणराज्य बना। वहीं ईरान में 1 अप्रैल को इस्लामिक रिपब्लिक डे मनाया जाता है, जब जनमत संग्रह के बाद देश ने राजशाही छोड़कर इस्लामिक गणराज्य का रास्ता चुना। ये दोनों उदाहरण दिखाते हैं कि पड़ोसी देशों में गणतंत्र की अवधारणा धर्म, राजनीति और इतिहास से अलग-अलग तरह से जुड़ी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications