Republic Day: इस गणतंत्र दिवस पीएम मोदी ने पहनी यह खास पगड़ी, जानें किसने की है गिफ्ट
Republic Day: इस गणतंत्र दिवस पीएम मोदी ने पहनी यह खास पगड़ी, जानें किसने की है गिफ्ट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग डिजाइन के कपड़े पहनने का काफी शौकीन माना जाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में वो खास तरह की पगड़ी और साफा बांधते रहे हैं। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री लाल रंग की एक खास पगड़ी में नजर आए। आज पहनी उनकी इस पगड़ी को लेकर पता चला है कि दरअसल ये उनको तोहफे में मिली हुई है।
Recommended Video

शाही परिवार से मिली है ये पगड़ी
गणतंत्र दिवस के मौके पर आज पीएम ने जो पगड़ी पहनी, वो उनको गुजरात के जामनगर से मिली है। जामनगर के शाही परिवार की तरफ से उनको ये खास पगड़ी तोहफे में दी गई थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में पहना है। इस पगड़ी को जामनगर राजघराने की विशेष पगड़ी माना जाता है।

पीएम लगातार पहनते रहे हैं अलग-अलग तरह की पगड़ियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 के बाद यानी प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही लगातार गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के समारोह में खास डिजाइन की पगड़ियां पहनते रहे हैं। पिछले साल यानि 2020 में 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा बंधेज पगड़ी पहनी थी। 2019 में गणतंत्र दिवस परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीले रंग का साफा बांधा था जिसका पीछे लटकने वाला हिस्सा लाल रंग का था। उससे पहले 2018 में भी प्रधानमंत्री ने रंग बिरंगा साफा पहन रखा था।

देशभर में मना गणतंत्र दिवस
देशभर में आज 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के बाद आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर अलग-अलग राज्यों की झांकी के साथ देश की तीनों सेनाओं ने भी अपने शौर्य का प्रदर्शन किया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में कई बदलाव किए गए थे।
ये भी पढ़ें- Farmers Tractor Rally: किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications