Syed Suhail News: अब इस चैनल पर दिखेंगे चर्चित पत्रकार सैय्यद सुहैल, इस टाइम करेंगे शो

Syed Suhail News: देश के मशहूर पत्रकार और प्राइम-टाइम एंकर सय्यद सुहैल ने Republic Bharat को अलविदा कह दिया है। वे वहां रात 9 बजे प्रसारित होने वाले शो 'ये भारत की बात है' के लिए जाने जाते थे। अब उन्होंने वहां से इस्तीफा देकर NDTV इंडिया में वरिष्ठ कार्यकारी संपादक और प्राइम-टाइम एंकर के रूप में नया सफर शुरू किया है।

पत्रकारिता में 19 साल के अनुभव के साथ, सुहैल अपने भरोसेमंद अंदाज और दर्शकों से सहज जुड़ाव के लिए लोकप्रिय हैं। उनके NDTV में शामिल होने से चैनल की लोगों-केन्द्रीय पत्रकारिता को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Syed Suhail News

सैय्यद सुहैल ने दर्शकों से मांगा नए शो का नाम सुझाने का आइडिया

सैय्यद सुहैल ने NDTV में शामिल होने के बाद एक वीडियो शेयर कर बताया कि, 'अब उनका फेवरेट शो NDTV इंडिया पर देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि शो कब आएगा और इसका नाम क्या होगा? सुहैल ने इसे दर्शकों पर छोड़ दिया और कहा कि जो लोग रात 9 बजे उनके साथ जुड़ते थे, वे कॉमेंट बॉक्स में अपना आइडिया भेजें। जो नाम सबसे शानदार और पसंदीदा होगा, वही शो का आधिकारिक नाम बनाया जाएगा।

NDTV में शामिल होने के बाद सैय्यद सुहैल ने क्या कहा?

NDTV इंडिया जॉइन करने के बाद सुहैल ने कहा कि, मैंने हमेशा से NDTV की विश्वसनीयता और दर्शक-प्राथमिकता की सराहना की है। इस नेटवर्क का हिस्सा बनना सिर्फ पेशेवर सम्मान नहीं है, बल्कि आम लोगों के लिए सच बोलने और उनकी कहानियों को आसान, ईमानदार और जिम्मेदारी के साथ पेश करने की जिम्मेदारी भी है।'

सुहैल हिंदी सबसे भरोसेमंद प्राइम-टाइम चेहरों में से एक- राहुल कंवल

NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, 'सुहैल हिंदी टीवी के सबसे भरोसेमंद प्राइम-टाइम चेहरों में से एक हैं। वे सिर्फ रेटिंग्स ही नहीं लाते बल्कि भरोसेमंद और दर्शकों से सहज कनेक्शन भी लाते हैं। हमें खुशी है कि वे NDTV इंडिया में शामिल हुए हैं और हम नए भारत के लिए पत्रकारिता की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।'

कई चैनलों में काम कर चुके हैं सैय्यद सुहैल

सैय्यद सुहैल कई चैनलों में काम कर चुके हैं और हिंदी टीवी के भरोसेमंद प्राइम-टाइम एंकर हैं। उन्होंने P7 News, News Nation और Republic Bharat जैसे चैनलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब वे NDTV इंडिया में वरिष्ठ कार्यकारी संपादक और प्राइम-टाइम एंकर के रूप में नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें Frauds by NDTV: मीडिया हाउस के नाम पर आर्थिक घोटालों का अजायबघर था एनडीटीवी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+