क्रैश टेस्‍ट से सामने आया Renault Kwid का सच, इंडिया में ब्राजील से खराब मॉडल बेच रही कंपनी

हाल में Renault Kwid गाड़ी को मिली रेटिंग आपको चौंका सकती हैं। ब्राजील में हुए क्रैश टेस्ट में भारत की रिनॉल्ट क्विड की रेटिंग कम रही है। लैटिन एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट में ब्राजील में बनने वाली रिनॉल्ट को 3 स्टार दिए हैं।

नई दिल्ली। फ्रांस की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी रिनॉल्ट की गाड़ियां भारत में काफी पसंद की जाती हैं। हैचबैक कार क्विड बैचलर्स और छोटे परिवारों के बीच हिट भी है लेकिन हाल में गाड़ी को मिली रेटिंग आपको चौंका सकती हैं। ब्राजील में हुए क्रैश टेस्ट में भारत की रिनॉल्ट क्विड की रेटिंग कम रही है। लैटिन एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट में ब्राजील में बनने वाली रिनॉल्ट को 3 स्टार दिए हैं।

Renault

लैटिम एनसीएपी ने रिनॉल्ट की हैचबैक गाड़ी क्विड का क्रैश टेस्ट किया और उसमें पाया गया कि ये गाड़ी चलाने के लिए सुरक्षित है। लेकिन इसमें परेशान करने वाली बात ये है कि रिनॉल्ट के जिस वर्जन को 3 स्टार मिले हैं, वो ब्राजील में बनाया जाता है। ब्राजील और भारत में बनी गाड़ी को पिछले बार क्रैश टेस्ट में जीरो रेटिंग मिली थी।

इसके बाद कंपनी ने गाड़ी में सुधार किया और इस बार गाड़ी को तीन रेटिंग मिली है। लैटिन एनसीएपी के महासचिव अलेजैंड्रो फुरास का कहना है कि निर्माताओं ने जिस तेजी से गाड़ी में सुधार किया है, वो काबिले तारीफ है। रिनॉल्ट क्विड गाड़ी का निर्माण केवल ब्राजील और भारत में ही करती है। ब्राजील का मॉडल भारतीय मॉडल के मुकाबले 140 किलो ज्यादा भारी है। ग्लोबल एनसीएपी के सेक्रेटरी डेविड वार्ड ने कहा कि ब्राजील में बनाया गया मॉडल भारत के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है।

ब्राजील सरकार ने गाड़ियों की सुरक्षा के लिए काफी कड़े नियम बनाए हुए हैं। साल 2014 में वहां की सरकार ने पैसेंजर गाड़ियों में फ्रंट एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य कर दिया था। इस क्रैश टेस्ट के बाद ये तो साफ हो गया है कि भारतीय सड़कों पर दौड़ रही रिनॉल्ट क्विड चलाने के लिहाज से सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+