रेमो डिसूजा की कैसी है तबीयत, पत्नी ने वीडियो शेयर कर बताया हाल

रेमो डिसूजा की कैसी है तबीयत, पत्नी ने वीडियो शेयर कर बताया हाल, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

Remo D'Souza Health update:बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब रेमो डिसूजा की पत्नी Lizelle Remo D'Souza ने पति का वीडियो शेयर कर रेमो के तबीयत के बारे में जानकारी दी है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेमो डिसूजा पहले से बेहतर है। पत्नी ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में रेमो का चेहरा नहीं बल्कि पैर दिख रहा है। वीडियो में रेमो किसी अंग्रेजी गाने पर मस्त बिंदास अंदाज में पैरों को गाने के लाते दिख रहे हैं।

Remo DSouza

वीडियो को शेयर कर रेमो की पत्नी लिजेल ने लिखा है कि रेमो एक बार फिर डांस करने को तैयार है। पत्नी ने रेमो के फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनके ठीक होने की दुआ की थी।

टीवी अभिनेता आमिर अली ने भी अस्पताल से रेमो की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह जॉनी ब्रावो पोज देते नजर आ रहे हैं। आमिर अली ने तस्वीर शेयर कर कहा है, मेरा भाई वापस आ गया।

पिछले हफ्ते हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में एडमिट हुए थे रेमो

रेमो डिसूजा को पिछले हफ्ते शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हार्ट अटैक आया था। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेमो के हार्ट से ब्लॉकेज हटाने के बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वो जल्दी ही रिकवर कर जाएंगे और अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे।

रेमो की पत्नी का शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रेमो के फैम्स को वीडियो देखकर राहत मिली है। हालांकि अभी इस बात का अपडेट नहीं है कि रेमो को अस्पताल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा।

डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं रेमो

रेमो डिसूजा ने डांस कोरियोग्राफी के अलावा फिल्मों के डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया है। रेमो ने सलमान खान के साथ फिल्म रेस-3 को बनाया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास काम नहीं कर पाई थी। इसके अलावा रेमो ने फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+