Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अहमदाबाद: आखिरी तीन टी-20 मैचों में दर्शकों की एंट्री बैन, टिकट का पैसा रिफंड करेगा GCA

नई दिल्ली। अहमदाबाद में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के बाकी बचे मुकाबले में दर्शकों की एंट्री को बैन कर दिया गया है। 16 मार्च, 18 मार्च और 20 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबलों के दौरान दर्शकों की मौजूदगी नहीं रहेगी। यह तीनों टी-20 मुकाबले हैं। हालांकि इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री हो चुकी है। ऐसे में दर्शकों को उनके पैसे लौटाए जाएंगे।

Remaining India vs Eng T 20 match in Ahmedabad minus fans due to prevailing COVID 19 situation
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज के सभी मुकाबले खेल जा रहे हैं। पहले दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी गई थी। अब कोरोना की संख्या देश में एक बार फिर से बढ़ता देख दर्शकों के स्टेडियम में आने पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है। दो टी-20 मैच हो चुके है। जिन दर्शकों ने आखिरी तीन टी20 मैचों की टिकट खरीदी हैं, उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन रिफंड यानी पैसे वापस करेगा।

जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने कहा गया है कि 16,18 और 20 मार्च को होने वाले टी20 मैच बिना दर्शकों के होंगे। दर्शकों के पैसे वापस करने के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। साथ ही जिन लोगों को कॉम्पलिमेंट्री टिकट दी गई उनसे स्टेडियम नहीं आने की रिक्वेस्ट की गई है। जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने कहा कि अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बीसीसीआइ से विचार-विमर्श के बाद ही यह फैसला लिया गया है।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने 1 लाख 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शक को टी20 मैच देखने की इजाजत दी थी। लेकिन शहर में आए नए कोरोना को देखते हुए अब दर्शकों के बिना ही मैच खेले जाएंगे। बात करें सीरीज की तो भारत और इंग्लैंड की टीम एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+