डेढ़ लाख रुपए का है आकाश-श्लोका की शादी का कार्ड? रिलायंस ने दी सफाई
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी के कार्ड से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि शादी के 1 कार्ड की कीमत डेढ़ लाख रुपए है। हालांकि इन सब पर रिलायंस ने आगे आकर सफाई दी है। रिलायंस ने इस दावे को पूरी तरह से बकवास बताया है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि शादी के कार्ड की ऊपरी परत सोने से मढ़ी गई है। इसके साथ ही इसमें ड्राइ फ्रूट्स भी रखे हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि कार्ड में मोतियों की माला भी रखी है। इन सब पर रिलायंस ने टिप्पणी कर कहा है कि 'रिलायंस जिओ के बोर्ड मेंबर आकाश अंबानी की शादी से जुड़ा एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हम यह बताना चाहेंगे कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठ है।'
गौरतलब है कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी तय हो गई है। 24 मार्च को अंबानी परिवार ने गोवा में उनकी प्री-एंगेजमेंट पार्टी रखी थी। प्री-एंगेजमेंट के बाद अब सोमवार को मुंबई में उनके लिए एक और शानदार पार्टी रखी गई, जहां बॉलीवुड के तमाम सितारें पहुंचे। पार्टी के दौरान आकाश और श्लोका ने घर के बाहर तस्वीरें खिंचवाई थीं।
रविवार को पूरा अंबानी परिवार मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचा था। उनके साथ श्लोका मेहता भी थी। नीता अंबानी ने अपने हाथों में श्लोका का हाथ थाम रखा था। माना जा रहा है कि साल के अंत में दोनों की शादी हो सकती है।
यहां देखें वीडियो-
Rs150000NU Wedding Invitation Card By Mukesh Ambani ⬆ pic.twitter.com/XY82nWmM9Y
— Amarjeet Sahni (@amarsahni59) December 8, 2017
ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आकाश अंबानी और श्लोका का ये Video