कोरोना वायरस से हुई मौतों का सही आंकड़ा जारी करे सरकार, पीड़ितों को दिया जाए 4 लाख रुपए मुआवजा- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से कोरोना वायरस से हुई मौतों कार सही आंकड़ा जारी करने और पीड़ितों को मुआवजे के तौर पर चार लाख की राशि देने को कहा जिन्होंने महामारी में अपने परिवारजनों को खोया है।
नई दिल्ली, 24 नवंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से कोरोना वायरस से हुई मौतों कार सही आंकड़ा जारी करने और पीड़ितों को मुआवजे के तौर पर चार लाख की राशि देने को कहा जिन्होंने महामारी में अपने परिवारजनों को खोया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अगर सरकार है तो लोगों की पीड़ा दूर की जाए और मुआवजा दिया जाए।

राहुल गांधी ने गुजरात मॉडल पर हमला करते हुए एक वीडियो भी ट्वीट किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस मॉडल को अन्य राज्यों के लिए बेंचमार्क के रूप में पेश किया है। वीडियो में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा- जब आपको अस्पतालों में उनकी (लोगों) मदद करनी थी, तब आप नहीं थे और जब उन्होंने अस्पतालों में 10-15 लाख खो दिए और अपने परिवारजन को भी खो दिया, तब भी आप उन्हें मुआवजा देने के लिए नहीं थे। यह कैसी सरकार है?
भाजपा ने किया राहुल गांधी पर पलटवार
राहुल गांधी के सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 रोगियों के लिए हर संभव कोशिश की है।... चाहे राज्य की पहल हो या केंद्र की, मुआवजे की घोषणा की गई है। केंद्र ने किसी भी राज्य सरकार से कहीं अधिक किया है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। वडक्कन ने कहा कि अब क्योंकि किसानों का मुद्दा खत्म हो गया है इसलिए राहुल गांधी जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऊल जलूल बयानबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने 'Bob Biswas' के लिए 105 किलो तक बढ़ाया था वजन, बताई प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल न करने की वजह
सरकार कर चुकी है 50,000 देने की घोषणा
बता दे कि केंद्र सरकार ने सितंबर में कोरोना से मरने वालों के परिजनों के लिए 50,000 मुआवजे की घोषणा की थी। उस समय कांग्रेस ने इस मुआवजा राशि को मजाक बताते हुए कहा था कि सरकार को पीड़ितों को 5 लाख रुपए देने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications