दिल्ली: DCP मोनिका भारद्वाज के साथ हाथापाई मामले का NCW ने लिया संज्ञान, रेखा शर्मा ने कही ये बात

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीसीपी नॉर्थ मोनिका भारद्वाज हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं और वह वकीलों से शांत होने की अपील कर रही हैं, लेकिन तभी वकीलों का झुंड उनपर हमला कर देता है और धक्का-मुक्की करने लगता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इसपर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने स्वत: संज्ञान लिया है।

Recommended Video

    Police Vs Advocate Fight: Tis Hazari Court के पास DCP Monika Bharwaj के साथ मारपीट | वनइंडिया हिंदी
    Rekha Sharma, NCW taken suo moto cognizance of video showing DCP Monika Bhardwaj being chased out of Tis Hazari court premises

    रेखा शर्मा ने कहा कि जिस तरीके से डीसीपी मोनिका भारद्वाज सहित तमाम पुलिसकर्मियों को तीस हजारी कोर्ट परिसर से बाहर ले जाया गया, ये गलत है और मैं इसकी निंदा करती हूं। इस मामले को लेकर रेखा शर्मा ने बार काउंसिल और पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखेंगी। दूसरी तरफ, ये वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस और वकीलों से बीच मामला और गरमाता दिखाई दे रहा है।

    यह वीडियो तीस हजारी कॉम्पलेक्स के भीतर का है, जहां पिछले शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। बता दें कि दो महिला पुलिस अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उनके हथियार छीन लिए गए जोकि आज तक नहीं मिले। शनिवार को वकील और पुलिस के बीच यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे एक पुलिसकर्मी ने वकील की गाड़ी को गलत पार्किंग में खड़ी किए जाने पर आपत्ति जताई।

    इस हिंसा में तकरीबन 30 पुलिसकर्मी और वकील घायल हुए हैं। कई ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमे देखा जा सकता है कि वकील पुलिसकर्मी पर हमला कर रहे हैं और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। वकीलों द्वारा मारपीट के मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने जवानों ने पिछले दिनों प्रदर्शन किया था। इस मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सहित पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+