Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Red Fort Kalash Theft: चोरी हुए 1 करोड़ के कलश का है बड़ा धार्मिक महत्व, जानें क्यों इसे हीरे से सजाया गया?

Red Fort Kalash Theft: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 1 करोड़ की कीमत का कलश चोरी हो गया था। पुलिस ने हापुड़ से कलश बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस कलश में 760 ग्राम सोना और करीब 150 ग्राम हीरा, पन्ना और माणिक जड़े हुए हैं। अभी भी दो और कलश लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। इस कलश के कीमती होने के साथ ही इसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। बताया जा रहा है कि एक बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान ही यह कलश चोरी हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस दिन लाल किला परिसर से कलश चोरी हुआ था, उस समय वहां एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे। कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए इस कलश को लाल किले लेकर जाते थे। उनके परिवार की इस कलश से जुड़ी धार्मिक मान्यता है। पूजा के लिए ले जाते हुए ही यह घटना हुई थी।

Red Fort Kalash Theft

Red Fort Kalash Theft: जैन धर्म में कलश का खास महत्व

यह कलश जैन धर्म के एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ था। इसे विश्व शांति और सकारात्मक ऊर्जा के आह्वान के लिए लाल किले परिसर में स्थापित किया गया था। जैन समुदाय में कलश की स्थापना को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे शक्ति, समृद्धि और मंगलकारी योग का प्रतीक समझा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश की स्थापना पूजा और अनुष्ठानों को अधिक फलदायी बनाती है। जैन धर्म में अपनी सामर्थ्य के मुताबिक कलश को सुंदर आभूषणों से सजाने की परंपरा रही है।

यह भी पढ़ें: Red Fort Kalash Theft: लाल किला से चोरी हुए 1 करोड़ के कलश बरामद, यूपी के इस शहर में छुपा कर रखा था

अभी दो और कलश बरामद करना बाकी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद कलश की सुंदरता बढ़ाने के लिए इसमें कीमती रत्न और आभूषण लगाए गए थे। इसमें जड़े हुए हीरे, पन्ने और माणिक न केवल इसे आकर्षक बनाते थे, बल्कि इसके धार्मिक महत्व को भी और अधिक गहरा कर देते थे। एक कीमती कलश मिल चुका है, लेकिन अभी भी दो कलश गायब हैं। दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही इनके बरामद होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी दोनों कलश भी बरामद कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Red Fort से चोरी हुआ 1 करोड़ का कलश, लाल किले की कौन करता है सुरक्षा और कितने रुपये होते हैं खर्च?

यह भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+