कोरोना संकट में राहत की खबर, दिल्ली में रोगियों की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से भी अधिक
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है लेकिन महामारी से ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़ों में भी लगातार सुधार हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 80 हजार के करीब पहुंच गई है जिसको लेकर केंद्र और केजरवाल सरकार सभी जरूर कदम उठा रही है। इस बीच दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से महामारी को लेकर एक राहत की खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर 29 जून को 66.03 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो राष्ट्रीय औसत 58.67 फीसदी से अधिक है।

आधिकारिक आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में जून में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इस दौरान प्रदेश में 64 हजार से अधिक मामले सामने आए जबकि 47,357 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई या वे दिल्ली से चले गए। राहत की बात यह है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के ठीक होने की दर धीरे-धीरे बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार 19 जून को दिल्ली में रोगियों के ठीक होने की दर 44.37 प्रतिशत थी। इसके अलगे ही दिन यानी 20 जून को यह बढ़कर 55.14 प्रतिशत हो गई। तब से लेकर वर्तमान समय में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
Recommended Video
दिल्ली में बनाया जाएगा 'प्लाज्मा बैंक'
बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमिक मरीजों का फिलहाल प्लाज्मा थेरपी के जरिए इलाज किया जा रहा है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में देश की पहली प्लाज्मा बैंक के निर्माण का ऐलान किया है। देश का ये पहला प्लाज्मा बैंक होगा। इंस्टिट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलियरी साइंसेज में इसे बनाया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा बैंक को शुरू करने का फैसला लिया है। यह आने वाले दो दिनों में शुरू हो जाएगा। केजरीवाल ने कहा, 'कोरोना से ठीक हुए मरीजों से मेरा निवेदन है कि वे प्लाज्मा को जरूर डोनेट करें। इससे सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों को प्लाज्मा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि, गर किसी को प्लाज्मा चाहिए तो डॉक्टर को लिखकर देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications