कोरोना संकट में राहत की खबर, देश में तेजी से ठीक हो रहे COVID-19 के मरीज, रिकवरी रेट 25% से अधिक

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने राहत भरी खबर दी है। डेली अपडेट में स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीजों में रिकवरी रेट बढ़ा है। पिछले 24 घंटों में 630 संक्रमित लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद देश में कुल रिकवरी रेट 25.1 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, भारत में अब तक महामारी से कुल 33050 लोग संक्रमित हैं जिसमें से एक्टिव कोरोना केस 23651 हैं।

Recommended Video

    Coronavirus का कहर जारी, मरीजों की संख्या 33 हजार पार, 24 घंटे में आए 1780 नए मामले | वनइंडिया हिंदी
    Recovery rate of COVID19 cases stands more then 25 Percent which was 13 Percent 14 days ago

    गौरतलब है कि दुनियाभर के देशों में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। संक्रमितों की संख्या 32 लाख के पार जा चुकी है। भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या 33 के पार पहुंच गई है जिससे सरकार और स्वास्थ्य सेवाओं की चिंता बढ़ने लगी है। गुरुवार को लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1780 नए केस रिपोर्ट किए गए। कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 33050 जिसमें से एक्टिव कोरोना केस 23651 हैं।

    वहीं, पिछले 24 घंटों में 630 लोग ठीक हुए हैं, अभी तक कुल 8324 ठीक हुए हैं। लव अग्रवाल ने आगे बताया कि 14 दिन पहले का रिकवरी रेट 13.06 फीसदी था जोकि अब 25.1 प्रतिशत हो गया है। इसके साथ ही कोरोना से मरीजों का डेथ रेट 3.2 फीसदी नोट किया गया है जिसमें से 65 प्रतिशत पुरुष और 35 फीसदी महिला मरीज शामिल हैं।

    भारत में शुरू हुआ कोरोना की दवा का ट्रायल
    मालूम हो कि भारत में कोरोना की वैक्सीन के लिए कई जगहों पर रिसर्च चल रही है, जिसमें से एक चंडीगढ़ PGIMER भी है। जहां पर एक दवा का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया गया है। अगर ट्रायल सफल रहा है तो तीन महीने में कोरोना की दवा और वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। कोरोना जैसे लक्षण वाली कई बीमारियां और हैं, जिसमें फेफड़ों में संक्रमण या दर्द की शिकायत होती है। जिसमें सेप्सिवाक का इस्तमाल किया जाता है। ये दवा मरीज के इम्यून सिस्टम को और मजबूत करती है, ताकी वो बीमारी से लड़ सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+