हिचकोले ले रही है लालू की राजनीति, गुलाम गौस हुए बागी, थाम सकते हैं JDU का दामन

Rebel RJD leader Gulam Gaus all set to quit the party
पटना। लोकसभा चुनाव सिर पर है और बिहार में राजनीति की नाव हिचकोले खा रही है। इस नाव में अगर किसी का पाला डांवाडोल बना हुआ है तो वो है लालू यादव की पार्टी राजद। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी में जारी बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। रामकृपाल यादव और रामबदन राय की खुली नाराजगी के बाद गुलाम गौस ने भी बगावत का बिगुल फूंक दिया है।

रविवार को विधान परिषद में राजद विधायक दल के नेता गुलाम गौस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। गौस मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि गुलाम गौस ने साफ तौर पर कह दिया है कि इस मुलाकात में राजनीति से जुड़ी कोई बात नहीं हुई है। वे उर्दू भाषी छात्रों को विशेष टीइटी परीक्षा में सहूलियत देने का मुद्दा उठाने गए थे।

Did You Know: रजनीकांत और आलोक नाथ की तरह ही लालू के चुटकुले भी इंटरनेट पर फेमस

मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्री पीके शाही से उनकी बातचीत हुई थी। गौस ने राजद में हुए टिकट बंटवारे पर सवाल उठाया था। उनका विरोध इस बात पर है कि राजद ने छह मुसलमानों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें एक भी पिछड़ी और दलित मुस्लिम बिरादरी से नहीं हैं, जबकि इनकी आबादी 85 फीसद है। तीन दिनों के भीतर लालू प्रसाद ने उन्हें दो बार मनाने की कोशिश की। लेकिन, अब तक नाराज ही चल रहे हैं।

मालूम हो कि लालू यादव के बेहद करीबी और पार्टी के हनुमान कहे जाने वाले रामकृपाल यादव का भी राजद छोड़ना लगभग तय ही माना जा रहा है। सोमवार को दिल्ली से पटना आने पर वे अपने निर्णय का ऐलान करेंगे। उनके पास जदयू और भाजपा दोनों से ऑफर हैं। इस संबंध में लालू ने कहा है कि मैं रामकृपाल को आशीर्वाद ही दूंगा। वे नए घर की तलाश में हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी से नहीं निकालूंगा। उन्हें राज्यसभा से इस्तीफे की जरूरत नहीं है।

Did You Know: अपनी बात कहने का लालू यादव का खास अन्दाज है। बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह बनाने का वादा हो या रेलवे में कुल्हड़ की शुरुआत, लालू यादव हमेशा ही सुर्खियों में रहे। इन्टरनेट पर लालू यादव के लतीफों का दौर भी खूब चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+