Love Story: 3 बच्चों के पिता से इस खूबसूरत सांसद को हुई मोहब्बत, इश्क ने बना दिया 'दूसरी औरत'

Jaya Prada Love Story With Shrikant Nahata: देश की चर्चित राजनेताओं की लवस्टोरी की सीरीज में हम आज बात करेंगे मशहूर अभिनेत्री और सांसद जया प्रदा की, जिन्होंने पर्दे पर तो एक से एक रोमांटिक किरदार निभाकर लोगों को इश्क पर यकीन दिलाया लेकिन असल जिंदगी में प्यार ने उन्हें ना केवल दर्द और रूसवाई दी बल्कि 'दूसरी औरत' का तमगा भी दिलवा दिया।

Jaya Prada Love Story With Shrikant Nahata

आपको बता दें कि 3 अप्रैल 1962 को आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में जन्मी जया प्रदा साउथ और हिंदी फिल्मों का बहुत बड़ा चेहरा रही हैं। उनकी गिनती भारत के टॉप हाईली पेड अभिनेत्रियों में होती रही है।

उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के बीच चर्चा के केंद्र में होते हैं और वो फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने दौर के हर बड़े और टॉप स्टार के साथ काम किया है।

इस इश्क ने किया बदनाम, लोगों ने की आलोचना

लेकिन पर्दे पर तो आइडियल प्रेमिका या पत्नी का किरदार निभाने वाली जया प्रदा को असल जिंदगी में प्रेम नसीब तो हुआ लेकिन इस इश्क ने उन्हें बदनाम कर दिया। दरअसल अभिनेत्री को मशहूर प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से प्यार हुआ था, जिसके कारण एक्ट्रेस की जिंदगी में काफी बवाल मचा था।

दरअसल प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। इसी वजह से जया प्रदा लोगों के निशाने पर आ गईं थीं, इसी बदनामी के बीच इस कहानी में एक और ट्विस्ट आया और वो ये कि जया प्रदा ने श्रींकात से अचानक से शादी कर ली लेकिन श्रीकांत ने बिना अपनी पहली बीवी को तलाक दिए जया से शादी की और ये सब जया की मर्जी से हुआ था।

इश्क ने बना दिया 'दूसरी औरत'

उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं थीं लेकिन उनके इस निर्णय की वजह से उन्हें 'दूसरी औरत' का दर्जा मिल गया। इस शादी ने फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। मालूम हो कि जया और श्रीकांत की मुलाकात तब हुई थी जब जया प्रदा मुश्किल दौर से गुजर रही थीं।

जया प्रदा का इमोशनल झुकाव श्रीकांत के प्रति हुआ

अस्सी के दशक की बात है, जया प्रदा के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी हुई थी और इस दौरान फिल्मी लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी, कोई उनकी मदद नहीं कर रहा था, उसी समय वो श्रीकांत के संपर्क में आई। श्रीकांत ने उनकी उस वक्त काफी हेल्प की और इसी दौरान जया प्रदा का इमोशनल झुकाव श्रीकांत के प्रति हुआ जो कि धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया।

जया प्रदा का फिल्मी करियर भी ढ़लान पर था

इस दौर में जया प्रदा का फिल्मी करियर भी ढ़लान पर था, फिल्मों में काम मिलना कम हो गया था और फिर एक दिन उनकी और श्रीकांत की शादी की खबर आई थी।

'मैं घर नहीं तोड़ना चाहती थी इसलिए मुझे...'

'बॉलीवुड मेमोरीज' से बात करते हुए जया प्रदा ने कहा था कि 'श्रीकांत उनकी कई फिल्मों के निर्माता थे। मुश्किल दौर में उन्होंने मेरा साथ दिया था और जब आप अंदर से टूटे हुए होते हैं और कोई आपको सपोर्ट करता है तो प्यार हो जाना नई बात नहीं है, हमारे साथ भी वो ही हुआ। मैं घर नहीं तोड़ना चाहती थी, मुझे उनकी पहली पत्नी से कोई आपत्ति नहीं थी।'

जया प्रदा ने ये भी कहा था कि 'उनके अफेयर के बारे में श्रीकांत की पहली पत्नी और घरवालों को पता था।' हालांकि शादी के बाद जया प्रदा कभी भी अपने ससुराल नहीं जा पाईं क्योंकि वहां पर पहले से ही श्रीकांत की पहली पत्नी रहती थीं।

बहन के बेटे को गोद लिया, नहीं बन पाईं मां

इस कहानी में एक और बड़ा Twist है, दरअसल श्रीकांत को अपनी पहली पत्नी से तीसरी संतान तब प्राप्त हुई, जब वो जया प्रदा के साथ दूसरी शादी कर चुके थे। फिलहाल जया प्रदा खुद कभी मां नहीं बन पाईं, उन्होंने बहन के बेटे को गोद लियाहै। जया के बेटे का नाम सिद्धू है, जो कि साउथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।

राजनीति का चर्चित चेहरा हैं जया प्रदा

निजी जिंदगी में इतनी बदनामी झेलने के बाद जया प्रदा ने साल 1994 में Telugu Desam Party (TDP) ज्वाइन करके अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और देखते ही देखते वो राजनीति का भी चर्चित चेहरा बन गईं।

सपा के टिकट पर रामपुर ( यूपी) से दर्ज की थी बंपर जीत

लेकिन साल 2004 में उन्होंने टीडीपी छोड़कर सपा के टिकट पर रामपुर ( यूपी) से एमपी का चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की लेकिन साल 2014 में इन्होंने सपा छोड़कर रालोद ज्वाइन कर लिया था लेकिन ये सफर भी लंबा नहीं रहा और साल 2019 में इन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+