पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार करना लोकतंत्र पर हमला- कांग्रेस
Recommended Video

गाजियाबाद। पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किए जाने के बाद तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि 'जिस सीडी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई है वो कई लोगों के पास है। वो सीडी मेरे पास भी है। इस तरह से किसी के घर से गिरफ्तारी कर लेना गलत है।' वर्मा पर पुलिस ने रंगदारी और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। उन पर धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया गया है। बघेल ने कहा कि 'छत्तीसगढ़ सरकार डर गई है, इसलिए गिरफ्तारी हुई।' बता दें कि वर्मा, भूपेश बघेल के सोशल मीडिया विंग के प्रभारी हैं। बघेल ने यह भी कहा कि वर्मा की गिरफ्तारी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। वर्मा को गिरफ्तार में लेने के मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष कुमार ने लिखा है कि 'बीबीसी के पूर्व पत्रकार और अमर उजाला के डिजिटल एडिटर रहे विनोद वर्मा को संदिग्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। क्या ये प्रेस पर हमला है?'

पत्रकार उर्मिलेश उर्मिल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वर्मा पर किसी मंत्री की पोर्न सीडी रखने का आरोपी बनाया जा है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार में लिया गया है। उन्होंने लिखा है कि 'पत्रकार को गिरफ्तार में लेने की यह शैली मुझे इमरजेंसी की याद दिला रही है।'
बता दें कि ये मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर में दर्ज है। शिकायत कर्ता प्रकाश बजाज ने मीडिया को बताया कि वर्मा ने उनसे कहा था कि 'सीडी मेरे पास है तुम्हारे आका की CD है, ये कहा।' बजाज का दावा है कि इस सेक्स सीडी की 1,000 कॉपी बनवाई गई।
वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम ने गाजियाबाद स्थित उनके आवास से शुक्रवार सुबह 4 बजे गिरफ्तार में लिया और बीते कई घंटों से पूछताछ की जा रही है। विनोद वर्मा को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा को आज दोपहर 12 बजे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वर्मा पर धारा 385 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications