डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने क्यों मांगी माफी? बोले-'हम विजय जुलूस निकालना चाहते थे लेकिन भीड़ बेकाबू थी'
RCB Victory Parade Stampede: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न मातम में बदल गया। बुधवार को आरसीबी के विक्ट्री जुलूस से पहले ही स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मच गई जिसके चलते 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। प्लेयर्स की झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ जुटी थी। इस हादसे पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने खुलासा किया कि आखिर क्यों ये हादसा हुआ?
RCB की जीत के जश्न में बेंगलुरु के विजय जुलूस के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ पर डिप्टी सीएम ने कहा, "आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर लोग बहुत उत्साहित थे। स्टेडियम के सामने इतनी अधिक संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसे पुलिस को भी कंट्रोल कर पाना मुश्किल था। मैं बेंगलुरु और कर्नाटक के लोगों से माफी मांगना हूं। हम एक विजय जुलूस निकालना चाहते थे लेकिन भीड़ बेकाबू थी।"

डिप्टी सीएम ने बताया कि " मैंने एयरपोर्ट से विधानसभा तक वायु मार्ग से देखा कि भीड़ इतनी अधिक थी, जिस पर कंट्रोल कर पाना संभव नहीं था।" उन्होंने कहा "सड़क पर इतनी भीड़ थी कि कर्नाटक मुख्यमंत्री और विधानसभा स्पीकर मेरी गाड़ी में साथ आए। 18 के लंबे इंतजार के बाद लंबे संघर्ष के बाद ये जीत मिली जिसके चलते बेंगलुरू और कर्नाटक के लोग बहुत उत्साहित थे और विक्ट्री परेड में बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। जिसे काबू कर पाना पुलिस के बस का भी नहीं था।" हालांकि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई इसको लेकर डिप्टी सीएम ने जवाब नहीं दिया।
हालांकि कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य हरिप्रसाद ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी और बताया कि बेंगलुरु में आरसीबी टी की विक्ट्री परेड में मची भगदड़ में 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का अस्पताल में तुरंत उपचार करवाए जाने की सरकार को व्यवस्था करवानी चाहिए। इसे चौंकाने वाली घटना बताते हुए हरिप्रसाद ने कहा "मृतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं"












Click it and Unblock the Notifications