Rajasthan Board Results: बोर्ड डायरेक्टर ने किया कंफर्म, इस दिन आएंगे 12वीं के नतीजे
खबरें आ रही थीं कि राजस्थान बोर्ड आज यानी 16 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, लेकिन बोर्ड अधिकारी ने इस बात से मना कर दिया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (RBSE) के डायरेक्टर जी के माथुर ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 16 मई को जारी किए जाने से इनकार कर दिया है।
जयपुर। खबरें आ रही थीं कि राजस्थान बोर्ड आज यानी 16 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है, लेकिन बोर्ड अधिकारी ने इस बात से मना कर दिया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (RBSE) के डायरेक्टर जी के माथुर ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 16 मई को जारी किए जाने से इनकार कर दिया है। डायरेक्टर का कहना है कि रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (RBSE) अभी 12वीं के नतीजे नहीं जारी करेगा। पिछले काफी दिनों से खबरें आ रहीं थीं कि 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 16 मई को घोषित किया जा सकता है, लेकिन बोर्ड डायरेक्टर ने खबर को नकार दिया है। डायरेक्टर जी के माथुर ने बताया कि रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।
उन्होंने कहा, 'राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन रिजल्ट जारी करने की आखिरी प्रक्रिया में है। हम कोशिश कर रहे हैं कि रिजल्ट मई के आखिरी सप्ताह में रिलीज कर दिए जाएं, क्योंकि जल्द ही कई विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।' इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थीं।
पिछले साल बोर्ड ने परीक्षाओं का रिजल्ट 8 जून को जारी किया था, लेकिन इस बार रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। जहां 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आखिरी सप्ताह में आ सकता है, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम और 10वीं कक्षा का रिजल्ट अगले महीने जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र/छात्रां उसे rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: JEE Advanced 2018: एडमिट कार्ड जारी, 20 मई से पहले करें डाउनलोड












Click it and Unblock the Notifications