Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रिटेन से भारत का 100 टन सोना लौटा घर, RBI इंग्लैंड से लेकर आई, जानिए कहां रखा गया?

Gold Holding in UK: विदेश से भारत का 100 टन यानी 1 लाख किलो सोना वापस लाया गया है। यह 100 टन सोना इंग्लैंड से वापस भारत लाया गया है। जिसको अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने देश में ही रखवाया है। सूत्रों के अनुसार भारत ने वित्त वर्ष 2024 में यूके में स्टोरेज अपने 100 टन सोने को देश की तिजोरियों में पहुंचा दिया है।

यह साल 1991 के बाद से देश की ओर से किए गए सोने के सबसे बड़े मूवमेंट में से एक है, जब विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए सोने के बड़े हिस्से को गिरवी रखने के परिणामस्वरूप इसे भारत से बाहर ले जाया गया था।

gold News

जानिए भारत के पास कितना है सोना?

अब यह सोना RBI के पास रखा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में देश की कुल सोने की होल्डिंग में 27.46 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 822 मीट्रिक टन हो गई। यानी की रिजर्व बैंक के पास फिलहाल 822 टन सोना है।

इसमें से 100.3 टन सोना भारत में रखा है, जबकि 413.8 टन अभी विदेशों में जमा है। इसके अलावा 308 टन सोना भारत में नोट जारी करने के लिए रखा गया है।

बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास होल्डिंग

दरअसल, कीमती वस्तु का एक बड़ा हिस्सा विदेश में संग्रहीत है, अधिकारियों के मुताबिक भारत के पास भी अन्य देशों की तरह बैंक ऑफ इंग्लैंड के पास अपनी होल्डिंग है। परम्परागत रूप से विश्व के ज्यादातर देश लंदन में ही अपना सोना रखते आए हैं। ऐसे में भारत भी अपना सोना लंदन में रखता था, लेकिन अब फैसला किया गया है कि सोने की बड़ी मात्रा देश के अंदर ही रखी जाएगी।

इंग्लैंड से लाए गए सोने को लेकर बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने बीते कुछ सालों में विदेशों में सोने के बढ़ते भारतीय स्टॉक के चलते इसे अपने देश वापस लाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि रिजर्व बैंक आगे और भी सोना विदेशों से मंगाकर देश में रखेगी।

नया सोना खरीद रहा भारत

एक रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 में 34.3 टन जबकि 2023-24 में 27.7 टन नया सोना खरीदा है। भारत का लगातार सोना खरीदना यह दिखाता है कि उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत है और वह अपने वित्तीय सुरक्षा प्रबन्धन को मजबूत कर रहा है। रिजर्व बैंक विश्व के उन चुनिंदा बैंकों में से एक है जो सोना खरीद रहे हैं।

जानिए कैसे भारत आया सोना

विदेश में रखे गए सोने को वापस देश में लाने के लिए रिजर्व बैंक ने विशेष इंतजाम किए थे। कई महीनों तक योजना बनाई गई। सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए। आरबीआई ने विशेष विमान की व्यवस्था की थी। इसके अलावा इस पर केंद्र सरकार ने कस्टम ड्यूटी भी माफ कर दी थी। हालांकि, रिजर्व बैंक को इस सोने को देश में लाने के बाद GST देना पड़ा है।

कहां रखा गया सोना?

हालांकि वैसे इस सोने को कहां रखा गया है इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन आपको बता दें कि देश के अंदर मुंबई के मिंट रोड के साथ-साथ नागपुर में आरबीआई के पुराने कार्यालय भवन में सोना रखा जाता है। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। 24 घंटे यहां सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि विदेश से लाया गया सोना भी यहीं रखा गया होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+