Ravindra Kumar: FB पर PAK से 'नेहा शर्मा' की आई फ्रेंड रिक्वेस्ट, रविंद्र ने भेज दी गगनयान की गुप्‍त सूचनाएं

Ravindra Kumar: देश से गद्दारी करने के शक में पकड़े गए रविंद्र कुमार सूरी ने ATS की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यूपी में आगरा के रहने वाले रविंद्र कुमार ने ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री हजरतपुर फिरोजाबाद में चार्जमैन रहते गुप्‍त सूचनाएं लीक कर दी।

रविंद्र कुमार पाक के नापाक मंसूबों से बुने गए जाल में फंस गया और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पहले मानव अंतरिक्ष यान गगनयान से जुड़े गुप्‍त दस्‍तावेज लीक करके पाकिस्‍तान की खुफिया एंजेसी ISI के हाथों तक पहुंचाए दिए।

Ravindra Kumar

सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील जगह पर काम करने वाला रविंद्र कुमार सूरी ISI हैंडलर्स के हनीट्रैप में कैसे फंस गया? क्‍यों देश से ही गद्दारी कर बैठा? आइए जानते हैं रविंद्र कुमारी सूरी की पूरी कहानी।

नेहा शर्मा ने ISRO अफसर की दोस्‍ती

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद के कर्मचारी रविंद्र कुमार सूरी के हनीट्रैप में फंसने की कहानी की शुरुआत फेसबुक के जरिए शुरू हुई। ATS की पूछताछ में रविंद्र कुमार ने बताया कि फेसबुक पर जुलाई 2024 में नेहा शर्मा के नाम से बनी आईडी से उसके पास फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट आई थी। नेहा ने खुद को ISRO में टेक्निकल फसर बताकर रविंद्र से दोस्‍ती की। फेसबुक चैटिंग में दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लेकर नॉर्मल कॉल व वाट्सअप पर चैट करने लगे थे। प्‍यार भरी बातें करने लगे थे। वीडियो कॉलिंग भी होती थी।

ISI Pakistan woman agent calling

'चंदन कुमार स्‍टोर कीपर' के नाम से सेव किए नंबर

पाकिस्‍तानी महिला एजेंट नेहा शर्मा से वाट्सअप पर चैट व कॉल के बारे में किसी को पता नहीं लगे इसलिए रविंद्र कुमार ने नेहा के मोबाइल नंबर 'चंदन कुमार स्‍टोर कीपर' के नाम से सेव कर लिए। बातचीत के दौरान नेहा उससे फैक्ट्री में ड्यूटी और कामकाज के बारे में पूछा करती थी। फिर धीरे-धीरे उससे फैक्‍ट्री, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग व गगनयान मिशन के बारे में कॉन्फिडेंशियल जानकारियां लेनी शुरू कर दी।

UP ATS Press Note

रविंद्र कुमार को तीन बार भेजे पैसे

एटीएस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि पाकिस्‍तान की महिला एजेंट नेहा शर्मा ने गुप्‍त सूचनाओं के बदले रविंद्र को पैसे भी भेजा करती है। रविंद के खाते में तीन बार पैसे आए। खाते खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि रविंद्र ने अब तक कितने पैसे लिए? एटीएस ने जब रिवंद्र को हिरासत में लिया था तब उसके पास 6,220 मिले थे।

UP ATS Press Note

Who is Ravindra Kumar Suri: कौन है रविंद्र कुमार सूरी?

45 वर्षीय रविंद्र कुमार सूरी के पिता का नाम देवीदयाल है। इसके घर का पता 37/46E बुंदु कटरा, पुलिस थाना सदर, कमिश्‍नरेट आगरा यूपी है। रविंद्र कुमार साल 2006 से ऑर्डनेंस फैक्‍ट्री में काम कर रहा है। साल 2009 से ऑर्डनेंस फैक्‍ट्री हजरतपुर फिरोजाबाद में चार्जमैन की जिम्‍मेदारी संभाल है।

ऑर्डिनेंस फैक्‍ट्री हजरतपुर फिरोजाबाद में इसरो के गगनयान मिशन के तहत जाने वाले अंतरिक्ष में जाने एस्ट्रोनॉट्स की लैंडिंग के लिए खास किस्म के 15 पैराशूट बनाए जा रहे हैं। एटीएस थाना लखनऊ में रविंद्र कुमार के खिलाफ धारा 148 बीएनएस 2023 व 3/4/5 शासकीय गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- देश से गद्दारी करने वाले रविंद्र को यूपी ATS ने पकड़ा, पाकिस्‍तान की नेहा शर्मा को भेज रहा था गुप्‍त सूचनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+