Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shocking, पुलिसकर्मी ने की रवींद्र जडेजा की पत्नी से मारपीट, ये थी वजह

Recommended Video

    IPL 2018 : Ravindra Jadeja's Wife Riva Solanki beaten up by Policeman | वनइंडिया हिंदी

    जामनगरः भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी के साथ एक पुलिसकर्मी ने सोमवार को बदसलूकी की। रीवा अपनी कार से कही जा रही थी, इसी दौरान उनकी कार एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई, जिसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हुई और फिर पुलिसकर्मी ने रीवा को थप्पड़ जड़ दिया। ये घटना जामनगर के सरु सेक्शन रोड के पास की बताई जा रही है।

    आरोपी पुलिसकर्मी का नाम संजय अहिर है।

    आरोपी पुलिसकर्मी का नाम संजय अहिर है।

    आरोपी पुलिसकर्मी का नाम संजय अहिर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा अपनी BMW कार में सवार थी और उनके साथ कार में एक बच्चा भी बैठा था। इस दौरान ये घटना हुई।

    आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    इस घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी संजय अहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जामनगर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने घटना के बारे में बोलते हुए बताया कि यह कथित घटना जामनगर में सारू सेक्शन रोड पर हुई, जब रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा जडेजा की कार से कथित तौर पर कांस्टेबल संजय अहिर की मोटरसाइकिल को टक्कर लगी, जिसके बाद उन पर हमला कर दिया।

    पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस का कहना है कि 'रीवा जडेजा की कार की मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद पुलिसकर्मी ने उनसे हाथापाई की। हम उन्हें हर संभव सहायता मुहैया करा रहे हैं और पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।'

    'पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा'

    'पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा'

    घटना के चश्मदीद का कहना है कि पुलिसकर्मी ने रीवा जडेजा को बुरी तरह मारा। वहीं, एक दूसरे चश्मदीद ने कहा कि पुलिसकर्मी ने रीवा को बेरहमी से मारा और बहस के दौरान उसके बाल तक खींचे। हमने उसे (रीवा को) उससे बचाया।

    17 अप्रैल 2016 को हुई थी दोनोें की शादी

    17 अप्रैल 2016 को हुई थी दोनोें की शादी

    बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और रीवा सोलंकी का शीदी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। इस शादी में कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। इन दिनों जडेजा आईपीएल में व्यस्त हैं, उनकी टीम आज यानि मंगलवार को हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+