भाजपा नेताओं ने की जम्मू-कश्मीर पर अहम बैठक, अमरनाथ यात्रा के बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान!
श्रीनगर। भाजपा के जम्मू और कश्मीर कोर समूह ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय हुई जब जम्मू कश्मीर में हाल ही में केंद्र सरकार ने 10 हजार जवानों की तैनाती के ऑर्डर दिए हैं। बता दें कि फिलहाल राज्य में अमरनाथ यात्रा चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि, यात्रा खत्म होने के बाद राज्य में नवंबर में चुनाव करवाए जा सकते हैं।

कोर ग्रुप को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा
मंगलवार को हुई बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा महासचिव राम माधव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना और राज्य के कई अन्य वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए। मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में राज्य इकाई के कोर ग्रुप को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही राज्य में चुनाव कराने के पार्टी के निर्णय की जानकारी दी गई।

भाजपा चुनाव के लिए तैयार है: रैना
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा है कि बैठक में राज्य की राजनीतिक स्थिति, राज्य में सदस्यता अभियान, सुरक्षा संबंधी मुद्दों, अमरनाथ यात्रा, जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों, राज्य में विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई। बीजेपी चाहती है कि जल्द ही चुनाव हों। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है और हम अनुमान लगा रहे हैं कि चुनाव आयोग अमरनाथ यात्रा के समापन के बाद चुनाव तारीखों की घोषणा कर सकता है।

पार्टी राज्य में अपनी सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएगी
रैना ने कहा कि यह फैसला किया गया है कि पार्टी राज्य में अपनी सदस्यता अभियान को और आगे बढ़ाएगी। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने साफ संकेत दिया कि चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएं। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए। बैठक में साफ कहा गया कि अनावश्यक बयानबाजी से बचना है। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। पूरा ध्यान चुनाव पर केंद्रित करना है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन के मुद्दे पर भी बात हुई, लेकिन इस पर अधिक बल नहीं दिया गया।

बीजेपी का मुख्यमंत्री बनाने पर जोर
आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया था कि राज्य में चुनाव अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। यह भी कहा कि अपने बलबूते पर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनानी है और अपना मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में जोर दिया गया कि, पार्टी को जम्मू संभाग के साथ-साथ कश्मीर में भी जीत दर्ज करानी है और लद्दाख से भी सीटें निकालनी हैं। सूत्रों ने कहा कि नड्डा आने वाले दिनों में राज्य की यात्रा करेंगे और चुनावों के लिए पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की निगरानी करेंगे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications