जानिए क्यों रविशंकर ने संसद में कहा- मैं मोदी सरकार का मंत्री हूं, राजीव गांधी का नहीं

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में तीसरी बार विवादास्पद तीन तलाक बिल को पेश कर दिया है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस बिल के वर्तमान स्वरूप का विरोध कर रहे हैं। तीन तलाक बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कानून मंत्री ने विषय पर बोलने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया है। लोकसभा में कानून मंत्री ने कहा कि पीड़ित महिलाएं जब पुलिस में जाती थीं तो पुलिस के पास कार्रवाई का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को क्या सड़क पर छोड़ दें, प्रसाद ने आगे कहा कि मैं नरेंद्र मोदी सरकार का मंत्री हूं, राजीव गांधी सरकार का नहीं।

अगर 1986 में यह काम हो गया होता तो....

अगर 1986 में यह काम हो गया होता तो....

कानून मत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, अगर 1986 में यह काम हो गया होता तो हमारे लिए नहीं छोड़ा गया होता। उन्होंने कहा कि समझौता का विकल्प खुला है और हमने हिन्दुओं के खिलाफ को आपराधिक बनाया है तो किसी को दिक्कत क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दहेज और घरेलू हिंसा के लिए भी कानून है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विरोध करने वाले बताएं कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए किया क्या है? महिलाओं ने बधाई देते हुए कहा कि इस कानून के बाद हमारी ईद और 15 अगस्त आज ही है। यह सवाल धर्म, वोट, पूजा का नहीं बल्कि नारी न्याय, गरिमा और सम्मान का है।

पैगंबर मोहम्मद भी 3 तलाक के खिलाफ थे: रविशंकर

पैगंबर मोहम्मद भी 3 तलाक के खिलाफ थे: रविशंकर

रविशंकर ने कहा कि, पैगंबर मोहम्मद भी 3 तलाक के खिलाफ थे। एक बार उनके एक अनुयाई ने अपनी पत्नी को 3 तलाक दिया था, जिसके बाद वो काफी नाराज हो गए थे। दहेज के खिलाफ कानून आप (कांग्रेस) लाए, 498 A आप लाए। फिर शाह बानो के केस में ऐसा क्या हो गया कि भारी बहुमत होने के बाद भी आपके कदम हिलने लगे। शाह बानो से लेकर शायरा बानो तक यही चल रहा है। वोट बैंक की राजनीति के कारण यह हो रहा है। आज 3 तलाक पर कांग्रेस के पांव फिर हिल रहे हैं।

कानून मंत्री ने कहा कि हमें मुस्लिमों का वोट कम मिलता है

कानून मंत्री ने कहा कि, अगर पैगंबर मोहम्मद ने इसको गलत माना है तो ओवैसी साहब को तीन तलाक की पीड़ित महिलाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। रविशंकर ने कहा कि सभी लोग ओवैसी साहब से उदासी का सबब भी पूछेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने तीन तलाक को गलत बताया और एक ने कहा कि कुरान में गलत है तो कानून में सही कैसे माना जा सकता है। कानून मंत्री ने कहा कि हमें मुस्लिमों का वोट कम मिलता है लेकिन जब भी जीतते हैं तो सबके साथ, सबके विकास की बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+