Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Patna Sahib Election Results 2019: बिहार की पटना साहिब सीट पर कौन चल रहा है आगे, जानिए

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट पर सबकी नजरें हैं। यहां शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद के बीच मुकाबला है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री रविशंकर इस सीट से आगे चल रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा इस बार कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। पटना साहिब में लोकसभा सीट में 19 मई, 2019 को आखिरी चरण में वोटिंग हुई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने 265805 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल सिंह को हराया था। वो यहां से दो बार सासंद चुने गए हैं। वो अटल बिहारी वाजेपेयी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

 Ravi Shankar Prasad lead againest Shatrughana Sinh in Patna Sahib Lok Sabha seat

गौरतलब है कि पटना साहिब सीट पर कायस्थ मतदाताओं की संख्या निर्णायक है। रविशंकर प्रसाद और सिन्हा दोनों कायस्थ समाज से आते हैं। यहां के कुल मतदाताओं की संख्या तकरीबन 20.5 लाख है जिनमें से चार लाख से अधिक कायस्थ हैं। साल 2014 में बिहार में बीजेपी ने 22 सीटें जीती थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+