देश भर में मिलेंगे सस्ते सैनेटरी पैड, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

नई दिल्लीः देश भर सस्ते सैनेटरी पैड देने के लिए मोदी सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बारे में कहा कि देश के हर ब्लॉक में सैनेटरी पैड बनाने की इकाई स्थापित की जाएगी। वहां बनी सैनेटरी पैड को 5-8 रुपये की कीमत पर बेचा जाएगा, ताकि हम सफाई की दिशा में अच्छे से काम कर सकें।

Ravi Shankar Prasad CSCs to be points of sales for sanitary pad soon

कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के मुताबिक इससे करीब देश की 60000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जानकारी देते हुए रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस समय देश में 1.7 लाख ग्राम पंचायतों में करीब 2.8 लाख सीएससी काम कर रहे हैं।

हाल ही में देश में कई जगहों पर आधार के कारण राशन न मिलने की शिकायतों पर बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें लोगों को आधार बनवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की ज़रूरत है।

लेकिन फिर भी अगर किसी के पास आधार नहीं है तो हम किसी अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के माध्यम से गरीबों को सरकार द्वारा मिलने वाले लाभों को उन तक पहुंचाना चाहिए।

रविशंकर प्रसाद का कहना था कि आधार न होने की वजह से किसी को राशन के लिए मना नहीं किया जाना चाहिए। आगे बोलते हुए रविशंकर प्रसाद का कहना था कि जब हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं तो हमें मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर ज़रूर ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें- मोदी के 'दोस्त' नेतन्याहू पर केस चलाना चाहती है इजरायली पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+