मोदी के 'दोस्त' नेतन्याहू पर केस चलाना चाहती है इजरायली पुलिस

यरुशलमः इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कथ‍ित भ्रष्टाचार के दो मामलों में वहां की पुलिस उन पर केस चलाना चाहती है। इजरायल पुलिस ने ये सिफारिश जांच के बाद की है। हालांकि, इजरायल के कानून के मुताबिक प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से अभ्यारोपित करने के लिए एटॉर्नी जनरल कार्यालय की मंजरी होना जरुरी है। वहीं इस मामले इजरायल सरकार में एक मंत्री का कहना है कि पीएम का इस्तीफा देना जरुरी नहीं है।

Israel PM Benjamin Netanyahu faces corruption charges

पुलिस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इन आरोपों से कोई नतीजा नहीं निकलने वाला। वो पद पर बने रहेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके पास पीएम पर केस चलाने के पर्याप्त सबूत हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर मीडिया को रिश्वत देने के आरोप लग रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया को सकारात्मक कवरेज के लिए मंहगे तोहफे दिए। पुलिस के आरोप में कहा है कि उन्होंने हॉलीवुड निर्माता आर्नन मिलचन से करीब एक लाख डॉलर के तोहफे लिए। इसमें महंगी शराब और सिगार भी शामिल है।

बेंजामिन नेतन्याहू पिछले 12 सालों से इजरायल के पीएम हैं। उन पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। साल 2009 में भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जर्मनी से खरीदे गए युद्धपोतों में गड़बड़ी की बात सामने आई थी, वहां के मीडिया में ये बात सामने आई थी कि फ्रांसीसी दलालने साल 2009 के चुनावी कैंपने में नेतन्याहू को लाखों यूरो दिए थे। उनकी पत्नी पर भी आरोप लगते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+