21 साल की उम्र में बेटियों को गोद लेने के फैसले पर बोलीं रवीना टंडन- लोग कहते थे मुझसे कोई शादी नहीं करेगा
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने जिंदगी से जुड़े एक बड़े फैसले पर आए लोगों के रिएक्शन पर पहली बार खुलकर बात की है। आपको बता दें कि साल 1995 में महज 21 साल की उम्र में रवीना ने दो लड़कियों को गोद लिया था। रवीना के मुताबिक उनके इस डिसीजन से जहां वे स्वयं बेहद खुश थीं वहीं उनके आस-पास मौजूद लोगों का साफ कहना था कि ऐसा करके वह खुद को मुसीबत में डाल रहीं हैं। रवीना की मानें तो उस समय उनके द्वारा बच्चे गोद लेने के डिसीजन पर लोगों ने यहां तक कह दिया था कि अब तुमसे कोई शायद ही शादी करेगा।

उल्लेखनीय है जिस वक्त रवीना ने दो लड़कियों पूजा और छाया को गोद लिया था उस वक्त वो अपने करियर के चरम पर थीं। अपने इस निर्णय के बारे में बात करते हुए एक बार एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मैं नहीं जानती थी कि इन बच्चियों के गार्जियंस इनके साथ कैसा बर्ताब करेंगे, इन बच्चियों में ऐसा कुछ था कि इन्हें देख मुझे भी लगा कि इन्हें गोद लेने के लिए मेरा महज 21 साल का होना मायने नहीं रखता है। मैं यह कह सकती हूं कि यह मेरे जीवन का बेस्ट निर्णय रहा'।
रवीना टंडन ने बताया, 'उस वक्त मुझसे लोग कहते थे कि इससे मेरी शादी की संभावनाओं पर असर होगा। कोई मुझसे शादी नहीं करना चाहेगा क्योंकि कोई भी इस तरह का बोझ नहीं लेना चाहेगा।' बता दें कि रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। इस शादी से भी उनके दो बच्चे हैं, बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन। रवीना टंडन ने जिन बच्चियों को गोद लिया था, उनमें से एक छाया एयर होस्टेस हैं, जबकि पूजा इवेंट मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications