रथ यात्रा: रात 9 बजे से बुधवार दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा ओडिशा का पुरी शहर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद ओडिशा के पुरी शहर में पवित्र जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत कल से होगी। रथ यात्रा के मद्देनजर आज रात 9 बजे से लेकर बुधवार दोपहर 2 बजे तक पुरी शहर को पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है। रथ यात्रा के दौरान भीड़ न हो इसका खास ख्याल रखा जाएगा। इसी के मद्देनजर सरकार ने आज रात 9 बजे से बुधवार दोपहर 2 बजे तक पुरी शहर को पूरी तरह शटडाउन रखने का फैसला किया है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी बसों और ट्रेनों की आवाजाही भी रोकी गई है। प्रशासन ने इस शटडाउन के दौरान लोगों को पुरी न आने की अपील की है।

 Rath Yatra: Complete shutdown in Puri district of Odisha from 9 pm today till Wednesday 2 pm.

सरकार के इस फैसले के बाद पुरी शहर के सभी बाजार, दुकानें आदि बंद रहेंगे। वहीं इस दौरान पुरी जिले के बाहर से कोई भी शख्स पुरी में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सभी ऑफिस, प्रतिष्ठान को बंद रखा जाएगा। शहर को शटडाउन कर भीड़ को कम करने की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि रथ यात्रा का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि लोग अपने घरों में बैठकर भगवान के दर्शन कर सकें।

Recommended Video

    Rath Yatra Puri 2020: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी, Supreme Court की मंजूरी | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना संक्रमण को देखते हुए पवित्र जगन्नाथ रथ यात्रा में आम भक्त इस बार शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं मंदिर समिति के लोगों को भी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। रथ यात्रा के दौरान उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। रथयात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। गौरतलब है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने रथ यात्रा मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि रथ यात्रा स्वास्थ्य से समझौता किए बिना मंदिर समिति, राज्य और केंद्र सरकार के समन्वय के साथ आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि राज्य (ओडिशा) यात्रा या उत्सव को रोक भी सकता है अगर उसे लगे कि स्थिति हाथ से निकल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+