Ratan Tata के करीबी शांतनु नायडू को टाटा में बड़ी जिम्मेदारी! खुद फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
Ratan Tata Friend Shantanu Naidu: टाटा ग्रुप के दिग्गज और प्रेरणादायक व्यक्तित्व रतन टाटा (Ratan Tata) के करीबी दोस्त शांतनु नायडू (Shantanu Naidu) ने टाटा मोटर्स में एक नई अहम भूमिका संभाल ली है। इस खबर को उन्होंने खुद अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा किया।
शांतनु नायडू ने अपने परिवार और टाटा समूह के रिश्ते को याद करते हुए लिखा, "मुझे याद है जब मेरे पिता टाटा प्लांट से सफेद शर्ट और नेवी पैंट पहनकर घर आते थे और मैं खिड़की पर उनका इंतजार करता था। आज, वर्षों बाद, मेरा यह सफर पूरा हुआ लगता है।" उन्होंने इस खास मौके पर टाटा नैनो के साथ एक तस्वीर भी साझा की।

शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में मिली बड़ी जिम्मेदारी
टाटा मोटर्स में शांतनु नायडू को जनरल मैनेजर, हेड- स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स की भूमिका दी गई है। इस पद को संभालते हुए वे कंपनी के रणनीतिक फैसलों में अहम योगदान देंगे। उनकी इस उपलब्धि पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
एक यूजर ने लिखा, "बहुत ही प्रेरणादायक सफर! टाटा मोटर्स में आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं।" वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "यह कदम 1962 में रतन टाटा द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक फैसलों जैसा ही प्रभावशाली साबित होगा।"

नई जिम्मेदारी के साथ एक नई शुरुआत
टाटा मोटर्स में अपनी नई भूमिका को लेकर शांतनु नायडू बेहद उत्साहित हैं और इसे व्यक्तिगत रूप से अहम मानते हैं। उनकी यह यात्रा ना सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह दर्शाती है कि टाटा समूह में टैलेंट और लॉयल्टी को हमेशा सम्मान दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: साये की तरह Ratan Tata के साथ रहने वाले शांतनु नायडू अब क्या कर रहे हैं? खुद बताया कैसा है हाल?
Ratan Tata और नायडू की दोस्ती का अनमोल रिश्ता
शांतनु नायडू और रतन टाटा के बीच बेहद गहरा और खास रिश्ता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ने अपनी वसीयत में भी नायडू का नाम दर्ज किया था। उन्होंने नायडू के एजुकेशन लोन को माफ कर दिया और उनके स्टार्टअप गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी भी छोड़ दी।
ये भी पढ़ें: TATA Group: कौन हैं लीह और माया टाटा? नोएल टाटा की बेटियों को SRTII बोर्ड ट्रस्टीज में शामिल करने पर मचा बवाल
9 अक्टूबर, 2024 को रतन टाटा के निधन के बाद शांतनु नायडू ने भावुक पोस्ट में लिखा था, "इस दोस्ती ने मेरे अंदर जो खालीपन पैदा कर दिया है, मैं अपना बाकी जीवन उसे भरने की कोशिश में बिता दूंगा। प्यार के लिए दुख की कीमत चुकानी पड़ती है। अलविदा, मेरे प्यारे लाइटहाउस।"












Click it and Unblock the Notifications