Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ratan Tata Last Rites: पंचतत्‍व में विलीन हुआ भारत का "रतन", लाखों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Ratan Tata Last Rites: देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा सन्‍स समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा 9 अक्‍टूबर 2024 की रात निधन हो गया। 86 वर्षीय रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में आखिरी सांस ली।रतन टाटा के निधन पर देश ही नहीं दुनिया भर में शोक की लहर है। मुंबई में रतन टाटा को अंतिम विदाई देने के लिए देश की जानी-मानी हस्‍ती पहुंची और नम आंखों से भारत के "रतन" को अंतिम विदाई दी।

रतन टाटा के पार्थिक शरीर को गुरुवार की शाम मुंबई के वर्ली शमशान घाट पर अंतिम संस्‍कार के लिए लाया गया। जहां पर राजकीय सम्‍मान के साथ रतन टाटा का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्‍कार किया गया। अपना पूरा जीवन तन्‍हा बिताने वाले रतन टाटा को अंतिम विदाई देने लाखों की संख्‍या में लोग पहुंचे।

Ratan Tata Last Rites

पारसी "रतन टाटा" का हिंदू रिति-रिवाज से क्‍यों हुआ अंतिम संस्‍कार

रतन टाटा का जन्‍म पारसी परिवार में हुआ था लेकिन उनका अंतिम संस्‍कार हिंदू रिति-रिवाज से हुआ। बता दें पारसी धर्म में के शमशान घाट को टावर ऑफ साइलेंस या दखमा कहां जाता है। जहां पर पारसी परंपरा के अनुसार मृतक के शव को गिद्धों को खाने के लिए टांग दिया जाता है। हालांकि कोरोना महामारी में इस प्रथा पर पर रोक लग गई थी जिसके बाद पारसी लोगों के अंतिम संस्‍कार के तरीके में बदलाव हुआ। ये ही वजह थी कि पारसी रतन टाटा का अंतिम संस्‍कार हिंदू र‍ीति-रिवाज से किया गया।

ये भी पढ़ें- Ratan Tata Last Video Viral: निधन से पहले पूरी तरह से फिट थे रतन टाटा!, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ratan tata

बता दें बुधवार को रतन टाटा का निधन हुआ जिसके बाद गुरुवार की सुबह रतन टाटा का पार्थिक शरीर तिरंगे झंडे में मुंबई के एनसीपीए लॉन में लाया गया। जहां पर उनका अंतिम दर्शन के लिए देश के दिग्गज पहुंचे।

ये भी पढ़ें-क्‍यों जिंदगी भर तन्हा रहे रतन टाटा? आखिर क्यों नहीं की शादी? क्या उनकी प्रेम कहानी में छुपा है सबसे बड़ा राज़

Ratan Tata Last Rites

इसके बाद रतन टाटा का पार्थिक शरीर वर्ली शमशान घाट में लाया गया। रतन टाटा की अंतिम यात्रा में उन्‍हें विदाई देने मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्‍या में हुजूम उमड़ पड़ा। रतन टाटा को अंतिम विदाई देते लोगों की आंखे नम हो गई।

मालिक रतन टाटा को डॉग "गोवा" ने भी दी अंतिम विदाई

रतन टाटा जिन्‍हें जानवरों खासकर कुत्‍तों से बहुत प्रेम था। उनके निधन पर रतन टाटा के डॉग जिसका नाम 'गोवा' हैं उनसे मुंबई में NCPA लॉन में श्रद्धांजलि अर्पित की। देखें वीडियो

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+