मदरसे की टंकी के पानी में मिलाई चूहे मारने की दवा, हामिद अंसारी की पत्नी चलाती हैं इसे

नई दिल्ली। एक मदरसे की पानी की टंकी में दो लोगों ने चूहे मारने की दवा मिला दी। यह मामला अलीगढ़ के चाचा नेहरू मदरसे का है, जिसमें करीब 4000 बच्चे रहते हैं। इस मदरसे को अल नूर चैरिटेबल सोसाएटी द्वारा चलाया जाता है, जिसकी प्रमुख हैं सलमा अंसारी। आपको बता दें कि सलमा अंसारी भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी हैं।

मदरसे की टंकी के पानी में मिलाई चूहे मारने की दवा, हामिद अंसारी की पत्नी चलाती हैं इसे

इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 328 और धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सलमा अंसारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है कि वह इस घटना से हैरान हैं और मदरसे के वार्डन से पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वह मदरसे में सीसीटीवी लगवाएंगी। अलीगढ़ पुलिस एसएसपी के अनुसार एक छात्र ने शरारती तत्वों को ऐसा करते देख लिया और वार्डन को बता दिया।

पुलिस ने पानी के नमूने लिए और जांच के लिए उसे 16 सितंबर को ही फॉरेंसिक साइंस लैब में भेज दिया। जब एक छात्र मोहम्मद अफजल 15 सितंबर को पानी लेने गया तो उसने एक आदमी को पानी की टंकी में एक टैबलेट डालते हुए देखा। सवाल करने पर मदरे की चारदीवारी पर बैठे एक अन्य आदमी ने चुप रहने की धमकी दी। उन लोगों के पास एक देशी कट्टा भी था।

दोनों के फरार होने के बाद बच्चे को टंकी के पास चूहे मारने की दवा का एक पैकेट मिला। जैसे ही वार्डेन को इसी सूचना मिली तो पानी की सप्लाई तुरंत रोक दी गई और दूसरे टैंक से पानी पीने का इंतजाम किया गया। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है कि आखिर वह लोग कौन थे, जिन्होंने यह हरकत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+