राष्ट्रपति विवाद: अधीर रंजन के बयान पर एक्शन में महिला आयोग, सोनिया गांधी मामले में स्पीकर से मिलेंगे सांसद

नई दिल्ली, 28 जुलाई: महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर संसद में केंद्र सरकार को घेरना वाली कांग्रेस पार्टी अब खुद बीजेपी के निशाने पर आ गई हैं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के बाद सियासी माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा सांसदों अधीर चौधरी के खिलाफ लगातार संसद में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता के साथ-साथ पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी माफी की मांग कर रहे हैं। इस बीच 'राष्ट्रपति' विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग भी एक्शन में नजर आ रहा है।

Recommended Video

    Sonia Gandhi बोलीं 'Already Apologised', पहली बार गुस्से में दिखीं सोनिया! | वनइंडिया हिंदी |*News
     Rashtrapatni controversy

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और अपनी टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए एक नोटिस भेजा है। जिसकी सुनवाई 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है। इसके अलावा NCW ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने और अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणी के लिए उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

    कांग्रेस नेता ने दी सफाई

    वहीं अपने बयान पर सफाई देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मेरे जुबान से गलती से राष्ट्रपत्नि निकला, मैंने अपनी गलती स्वीकारी...वे चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के बारे में क्या कहते हैं? शशि थरूर की पत्नी और रेणुका चौधरी के बारे में क्या कहा? मैंने राष्ट्रपति से समय मांगा, मैं उनसे बात कर माफी मांगूंगा।

    सोनिया गांधी मामले में स्पीकर से मिलेंगे कांग्रेसी

    वहीं संसद में सोनिया गांधी से टकराव के मामले में मौजूद भाजपा सांसदों और मंत्रिपरिषद के खिलाफ शिकायत करने के लिए कांग्रेसी सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे। साथ ही मांग करेंगे कि मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए और घटना के वीडियो फुटेज का जांच की जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+