दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे कालोनी का बलात्कारी पकड़ा गया
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला)। राजधानी की किशनगंज रेलवे कालोनी को दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे कालोनी माना जाता है। इधर पुलिस ने 13 साल की एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना कर भागे हैवान पड़ोसी को दबोच लिया।
मालूम चला है कि वहां कुछ साल पहले अपने पति की असमय मौत होने पर रेलवे में कार्यरत विधवा की कक्षा 4 में पढ़ने वाली 13 वर्षीया मासूम बच्ची के साथ उसके पडोसी युवक ने दिन में बलात्कार किया। यही नहीं उस दरिंदे ने उस मासूम को यह भी धमकी दी की अगर वह किसी से यह बात बतायेगी तो वह उसके भाई व मां को जान से मार देगा।
रोती रही
सूत्रों ने बताया कि जब इस केस के बाद उसकी मां ने उस बच्ची को परेशान व घबराये हुए देखा तो काफी पूछने के बाद जब उसने बताया तो उसकी मां के पैरो तले जमीन ही खिसक गयी। वह रोती रही।
शिकायत की
बाद में उसने रेलवे कालोनी किशन गंज की सबसे बडी सामाजिक संस्था ‘गढवाल कीर्तन मण्डल व रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष दीप प्रकाश भट्ट आदि को जब यह बात बतायी तो इस संस्था के तमाम जागरूक सदस्यों ने उस असहाय परिवार को हर हाल में परिवार का साथ देने का आश्वासन दिया और दोषी को उसके कुकृत्यों की कडी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
दबोच लिया
बीती 8 जून को सराय रोहिला थाने में इसकी शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सराय रोहिल्ला थाना प्रमुख ने घर से भाग चूके इस हैवान को समझौता के नाम पर अपने घर पर बुला कर उसी दिन दबोच लिया। अब रेलवे कालोनी में गढवाल रामलीला व कीर्तन मण्डल जैसी संस्थाओं का संरक्षण मिलने से यह परिवार संभल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications