Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: डांस पार्टी में रणवीर की फटी पैंट, पत्नी दीपिका पादुकोण ने सुई-धागे से बचाई इज्जत

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने ड्रेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस मामले में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका से भी आगे हैं। एक तरफ जहां दूसरे स्टार डिजाइनर कपड़ों में फोटो के लिए पोज देते नजर आते हैं वहीं, रणवीर सिंह ज्यादातर अतरंगी कपड़ों में ही देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रणवीर के साथ हुए एक ऊप्स मोमेंट के बारे में बता रही हैं।

दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल

दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल हो रहा दीपिका पादुकोण का यह वीडियो कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले का है जब वह मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। दीपिका पादुकोण 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी इसी दौरान उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ हुए एक मजेदार हादसे का जिक्र किया। दीपिका ने बताया कि किस तरह एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान डांस करते-करते रणवीर की पैंट बीच से फट गई थी।

...जब रणवीर की फट गई थी पैंट

...जब रणवीर की फट गई थी पैंट

दीपिका कहती है, 'एक क्रूज के बाद मैं वापस जा रही थी इंडिया और...बार्सलोना में कोई म्यूजिक फेस्टिवल था। तो क्रूज हम लोग उतरे और म्यूजिक फेस्टिवल में गए, वहीं से मैं एयरपोर्ट जाने वाली थी। उसने (रणवीर सिंह) कुछ लूज से एक पैंट पहना था और वो कुछ अजीब स्टेप कर रहा था। बीच में वो फर्रर करके फट गया पैंट।' इतने में कपिल शर्मा मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'सारा ततड़-ततड़ हो गया...।'

दीपिका ने दिखाई फोटो

दीपिका ने दिखाई फोटो

इसके बाद दीपिका नें हंसते हुए आगे बताया, 'मैं हैरान रह गई, मैंने कहा रुको...फिर मैंने एक बैग से सुई-धागा निकाला और सब लोग वहां डांस कर रहे हैं। मैं पार्टी के बीच में इसका (रणवीर) का पैंट सिल रही थी। इसका फोटो भी है मेरे पास।' दीपिका ने शो पर लगे स्क्रीन पर उस ऊप्स मोमेंट की फोटो दिखाई जिसमें वह रणवीर की पैंट की सिलाई करती नजर आ रही हैं। फोटो में रणवीर जमीन पर बैठे हुए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का यह वीडियो अब वायरल हो गया है। घटना पुरानी होने के बाद भी लोग रणवीर के साथ हुए इस हादसे पर खूब चटखारे ले रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पति की 'इज्जत' बचाने के लिए दीपिका पादुकोण की प्रशंसा की। रणवीर सिंह के फटे पैंट की सिलाई करते हुए दीपिका की फोटो भी वायरल हो गई है। बता दें कि रणवीर और दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे।

यह भी पढ़ें: Video: शॉर्ट ड्रेस में डांस करना पड़ा भारी, ऊप्स मूमेंट की शिकार हुईं 'दीया और बाती हम' की दीपिका सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+