Video: शॉर्ट ड्रेस में डांस करना पड़ा भारी, ऊप्स मूमेंट की शिकार हुईं 'दीया और बाती हम' की दीपिका सिंह

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा 'दिया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो अपने फैंस से कभी लाइव जुड़कर तो कभी फोटो शेयर कर उनसे रूबरू हो रही हैं। इसी बीच दीपिका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के गाने 'बनके तितली दिल उड़ा-उड़ा' पर डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन इस दौरान वो ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गई।

ऊप्स मूमेंट का हुईं शिकार

ऊप्स मूमेंट का हुईं शिकार

दरअसल, दीपिका सिंह का वीडियो उस वक्त सभी लोगों का ध्यान खींचता है,जब वो ऊप्स मूमेंट का शिकार होती है, क्योंकि डांस के दौरान उनकी शॉर्ट ड्रेस हवा के तेज झोंके के कारण उड़ जाती है, फिर वो जल्दी से अपने हाथों से उसको पकड़ लेती है। हालांकि शेयर की गई वीडियो को लेकर जहां एक तरफ फैंस दीपिका सिंह की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

डांस का वीडियो हुआ वायरल

दीपिका सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर साझा किए गए रील्स वीडियो में उन्होंने पीले रंग के फूलों की ड्रेस पहनी है। वहीं सफेद स्नीकर्स के साथ स्टेप से स्टेप मिलाते हुए डांस करतीं हुई दिख रही है। लेकिन उस वक्त एक अजीब पल आता है, जब अचानक तेज हवा के झोंके से उनकी ड्रेस उड़ने लगती है। हालांकि उनको डांस नहीं रुकता और वो काफी अच्छे दोनों चीजों को मैनेज करतीं हुई दिखीं।

होली पर फोटो की शेयर

होली पर फोटो की शेयर

इससे पहले होली के मौके पर टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी कई तस्वीरें इंस्टा पर साझा शेयर की थी। दीपिका इन तस्वीरों में होली के रंगों से सराबोर नजर आ रही थीं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा होली है...फोटोशूट तो बनता है और रंग उड़ाने वाला तो बिल्कुल बनता है। तस्वीरों में उनके गालों और हाथों पर गुलाल लगा हुआ है।

जब अनस को मारा था थप्पड़

जब अनस को मारा था थप्पड़

टीवी शो 'दीया और बाती हम' जहां दीपिका सिंह और अनस राशिद को जबरदस्त पहचान दिलाई। शो के जरिए ये जोड़ी खूब हिट हुई, लेकिन कुछ लोगों को ही पता है कि एक बार दीपिका सिंह ने अनस राशिद को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। पूरा वाक्या शो के एक इंटिमेट सीन की शूटिंग के समय का था। अनस को दीपिका को कमर से पकड़ना था, लेकिन उन्होंने सामने की तरफ से पकड़ लिया। जिससे बाद गुस्साईं दीपिका ने उनको थप्पड़ जड़ दिया था।

'दीया और बाती हम' से हुई हिट

'दीया और बाती हम' से हुई हिट

दीपिका सिंह अपने हिट शो 'दीया और बाती हम' के साथ एक घरेलू नाम बन गई, जिसमें उन्होंने आईपीएस अधिकारी संध्या की भूमिका निभाई थी। उन्होंने निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी की है। उनका एक बेटा भी हैं। बेबी होने के बाद से ही वो टीवी दुनिया से दूर चल रही है, हालांकि सोशल मीडिया पर वो लगाता सक्रिय रहती हैं। दीपिका सिंह जहां अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं, वहीं अनस राशिद भी एक्टिंग की दुनिया छोड़ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+