दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह अस्पताल के बाहर आए नजर, फैन्स बोले-क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं?
फैन्स दीपिका की ये फोटो देख प्रेग्नेंसी के लगा रहे कयास
मुंबई, 31 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत कपल में एक हैं। रुपहले पर्दे पर ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी फैंस इस कपल को पसंद करते हैं। कुछ दिनों पहले एक्सट्रा लार्ज स्वेटर में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण हाल ही में रणवीर के संग अस्पताल पहुंची थी। रणवीर- दीपिका अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई। इनकी ये फोटो देखकर फैंस दीपिका के प्रेगनेंट होने के कयास लगा रहे हैं।
फैन्स लगा रहे प्रेग्नेंसी के कयास, बोले- 'गुड न्यूज है क्या?'
बता दें लगभग दो महीने पहले दीपिका पादुकोण कोरोना की चपेट में आ गई थी। जिसके बाद लंबे समय बाद जब वो मुंबई में सूरज बड़जात्या के आफिस के बार स्पॉट हुई तो दीपिका पादुकोण ने लाल रंग का एक्ट्रा साइज स्वेटर पहन रखा था तब भी फैंस ने दीपिका ये आउटफिट देखकर अंदाजा लगाया था कि दीपिका प्रेगनेंट हैं और बेबी बंप छिपाने के लिए उन्होंने इतना लूज स्वेटर पहना है। वहीं अब अस्पताल के बार रणवीर और दीपिका साथ नजर आए तो लोग कयास लगा रहे हैं कि दीपिका जल्द गुड न्यूज सुनाने वाली हैं।
क्या दीपिका पादुकोण हुईं प्रगनेंट? फोटो देख यूसर्ज बोले लूज स्वेटर में छुपाया है बेबी बंप
दीपिका- रणवीर हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए
रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में डेस्टीनेशन मैरिज की थी।वहीं अब विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर दीपिका- रणवीर के मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट होने की फोटो शेयर कीं तो फैन्स उत्साहित हो गए और कमेंट्स कर प्यार लुटाने लगे और कई फैंस तो बधाई भी दे रहे हैं।
फैंस कर रहे सवाल - क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं?
फैंस इस फोटो को देखकर सवाल कर रहे हैं कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपवीर के फैन्स ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या कपल जल्दी ही सभी को गुड न्यूज सुनाने वाले हैं। अस्पताल के बार दीपिका- रणवीर को देखकर कुछ फैंस चिंता जता रहे हैं और पूछ रहे है कि कहीं दोनों में से किसी की हेल्थ तो खराब नहीं है। हालांकि इस जोड़े ने इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।