Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दिवाली तस्वीरें देखी क्या आपने, ऐसे सेलिब्रेट की कपल ने दिवाली

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दिवाली तस्वीरें देखी क्या आपने, ऐसे सेलिब्रेट की कपल ने दिवाली

मुंबई: Ranveer Singh and Deepika Padukone Diwali: कोराना काल में देशभर में शनिवार (14 नवंबर) को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। त्योहार कोई भी हो लेकिन बॉलीवुड सेलेब्रिटी हर त्योहार में अपनी पार्टी और फैशन को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस साल बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टी आयोजिच नहीं की गई। हर सेलेब्रिटी ने अपने घर पर दिवाली मनाई और सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी। दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर को शेयर कर दीपिका ने लिखा आप सब को दिवाली की हार्दिक शुभकामानाएं। हैप्पी दिवाली।

Recommended Video

    Ranveer Singh-Deepika की शादी को हुए दो साल, Actor ने Photo शेयर कर लिखी ये बात | वनइंडिया हिंदी
    लाल साड़ी में दीपिका और ऑरेंज कुर्ता में दिखें रणवीर

    लाल साड़ी में दीपिका और ऑरेंज कुर्ता में दिखें रणवीर

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। दोनों कपल ने एक ही फोटो शेयर की थी। तस्वीर में दीपिका लाल साड़ी में और रणवीर सिंह ऑरेंज रंग के कुर्ता में दिखें। दोनों की ये तस्वीर कैंडिड है।

    फोटो में दीपिका रणवीर के हाथ को पकड़े हुए दिख रही हैं। दोनों की तस्वीर पर उनके फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। काफी दिनों से दीपिका और रणवीर सिंह ने एकसाथ कोई भी फोटो शेयर नहीं की थी। इसलिए ये तस्वीर और भी ज्यादा वायरल हो रही है।

    14 नवंबर को थी दीपिका और रणवीर की मैरिज एनवर्सरी

    14 नवंबर को थी दीपिका और रणवीर की मैरिज एनवर्सरी

    इसके पहले भी दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर को दो तस्वीरें शेयर की थी। 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी सालगिरह थी। तस्वीर में दीपिका और रणवीर दोनों एक ही फ्लोरल प्रिंट के सफेद आउटफिट में दिख रहे हैं।

    दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''एक फली में दो मटर। हैप्पी एनिवर्सरी, तुम मुझे पूरा करते हो।'' वहीं रणवीर सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, शादी की दूसरी सालगिरह मुबारक हो, मेरी गुड़िया।

    2018 में दीपिका और रणवीर ने की थी शादी

    2018 में दीपिका और रणवीर ने की थी शादी

    कुछ साल डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। दोनों की शादी सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से हुई थी। दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंह सिंधी परिवार से संबंध रखते हैं।

    शादी के पहले दीपिका और रणवीर अपने लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहते थे। शादी के बाद दोनों ने कई इंटरव्यू में एक-दूसरे के बारे में जिक्र किया है।

    रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को इम्प्रेसल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की है। रणवीर ने बताया था कि दीपिका से मिलने के 6 महीने बाद ही उन्होंने तय कर लिया था कि वो शादी उन्ही से करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+