Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सेलिब्रेट की दूसरी Wedding Anniversary, एक्‍टर ने शेयर की ये रोमांटिक फोटो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सेलिब्रेट की दूसरी मैरिज एनर्वसरी, एक्‍टर ने शेयर की ने रोमांटिक फोटो

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह और दीपिका ठीक आज से दो वर्ष पहले शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर और दीपिका की जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत कपल हैं। रील से रियल लाइफ में दोनों की जोड़ी को लोक काफी पसंद करते हैं। 14 नवंबर को शादी के दो साल पूरे होने पर दूसरी मैरिज एनर्वसरी पर एक्‍टर रणवीर ने दीपिका के साथ अपनी बेहद खूबसूरत तस्‍वीर साझा की है। इस मौके पर इस खूबसूरत जोड़ी को उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रेटी बधाइयां दे रहे हैं।

रणवीर ने शेयर की ये रोमांटिक तस्‍वीर

रणवीर ने शेयर की ये रोमांटिक तस्‍वीर

फिल्म गोलियां की रासलीला: राम-लीला और बाजीराव मस्तानी के को एक्‍टर दीपिका और रणवीर ने 14 नवंबर 2018 में शादी की। रणवीर और दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ इन दोनों ने एक-दूसरे को शादी की दूसरी सालगिरह की बधाई दी है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर जो दो तस्वीरें साझा कीं, वे एक झील के पास एक खूबसूरत स्थान पर शूट की गईं। स्वीर में दीपिका ने फ्लोरस प्रिंटेड व्हाइट सलवार सूट पहन रखा है वहीं, रणवीर सिंह व्हाइट फ्लोरल कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गोल्डन कुर्ता जैकेट पहन रखा है।

रणवीर और दीपिक ऐसे किया एक दूसरे को विश

रणवीर और दीपिक ऐसे किया एक दूसरे को विश

इस तस्वीर को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका को गुड़िया कहा है। दोनों ने झील के किनारे ये रोमांटिक, सभी रोमांटिक तस्वीरें खिंचवाईं। रणवीर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हम दोनों एक-दूसरे से सदा के लिए जुड़े हुए हैं। दूसरी सालगिरह मुबारक हो मेरी गुड़िया।' वहीं इन्हीं तस्वीरों को साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक फली में दो दाने'। इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे है और दोनों को बधाई दे रहे हैं।

 2018 में इटली की इस खूबसूरत जगह पर हुई थी शादी

2018 में इटली की इस खूबसूरत जगह पर हुई थी शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में इटली के लेक कोमो में एक निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी के बाद, दीपिका और रणवीर ने दो रिसेप्शन किए। जिसमें दीपिका ने अपने घर बेंगलुरु में, और दूसरा मुंबई में अपने दोस्तों और बॉलीवुड हस्तियों के साथ सेलिब्रेट किया।

रणवीर और दीपिका की अगली फिल्‍में

रणवीर और दीपिका की अगली फिल्‍में

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जिन्होंने 2010 में बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह फ़िल्म गुंडे, दिल धड़कने दो, पद्मावत, सिम्बा और गली बॉय के स्टार हैं। 83 उनकी आने वाली फिल्म है। दीपिका पादुकोण ने 2007 में ओम शांति ओम के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी । वह अपनी फिल्मों लव आज कल, कॉकटेल, चेन्नई एक्सप्रेस, पीकू, तमाशा और पद्मावत के लिए जानी जाती हैं। दीपिका पादुकोण को आखिरी बार छपाक में देखा गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+